www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
08 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


डूंगरपुर की वेबसाईट पर मिलेंगे आवेदन पत्रों के प्रारूप
8 Oct 2007

जनहित में कलक्टर की पहल


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



 Educational Short Stories in Hindi

डूंगरपुर ८ अक्टूबर/ राशन कार्ड, मूल निवास, विवाह, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय जाति  प्रमाण पत्र बनाने के ईच्छुक  आम जनों को इनके लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए अब किसी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने डूंगरपुर जिले की अधिकारिक वेबसाईट पर इन समस्त प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन पत्र सहज प्राप्त करने की सुविधा मुहैया करवाई है।
कलक्टर पवन ने बताया कि आम जनों को आवेदन पत्रों को प्राप्त करने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले की वेबसाईट ’www.dungarpur.nic.in‘ पर डाउनलोड हाईपरलिंक देते सभी प्रकार के आवेदन पत्रों के प्रारूप उपलब्ध कराये गए है। जिला सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा वेबसाईट को अपडेट करते हुए यह सुविधा गत दिनों से प्रारंभ कर दी गई है। सुविधा के तहत इस वेबसाईट पर मूल निवास प्रमाण पत्र, हथियार लाईसेंस, विवाह प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, डूप्लीकेट राशन कार्ड, नया राशन कार्ड, ओबीसी प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र, अजा व अजजा प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए अपेक्षित आवेदन पत्रों के प्रारूप प्रत्येक स्तर के लिए पृथक-पृथक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी फार्म हिन्दी में है और इन्हें इंटरनेट की सहायता से डाउनलोड करना भी बेहद आसान है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों को इस सुविधा से लाभान्वित होने की अपील की है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

dear sir
i am computer hardware and network eng.
, manish patidar (23/11/2007 12:48:27)

dear sir
i am computer hardware and network eng. so i wanted job
, manish patidar (23/11/2007 12:49:12)


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Punrasar Hanumanji Fair from the eyes of Camera

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela