मुख्यमंत्री को ‘‘वीर योद्धा युग पुरुष’’ शीर्षक पुस्तक भेंट
8 Oct
2007
जयपुर, ८ अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे को आज यहां उनके राजकीय निवास पर, महाराजा सूरजमल फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र सिंह फौजदार ने महाराजा सूरजमल पर लिखी ‘‘वीर योद्धा युग पुरुष’’ शीर्षक पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को डॉ. फौजदार ने अपनी पुस्तक की विस्तृत जानकारी देते हुए महाराजा सूरजमल के व्यक्तित्व से अवगत कराया। इस मौके पर महाराजा सूरजमल फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रोहिताश एवं डॉ. डी.पी. सिंह भी मौजूद थे।
|