बीकानेर, नगर निगम के चुनाव की जो अटकलें लगाई जा रही थी कि निगम के चुनाव अभी नहीं होगें। लेकिन जानकारी के अनुसार महापौर व पाषर्दो के चुनाव की लॉट्ररी 14 व 15 अक्टुबर तक निकालने की संभावना की जा रही है। अगर 14 व 15 अक्टुबर को चुनाव की लॉट्ररी निकलती है तो 21 अक्टुबर से आचार संहिता लगने की संभावना है। निगम के चुनावों को लेकर लोगो को अब अपने पसंदीदा पार्षद व महापौर चुनने का मौका फिर मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से नगर निगम ने शहर के वार्ड को परिसिमन कर पच्पन वार्डो से साठ वार्ड कर दिये गये ह। जिससे कई पार्टियों ने विरोध भी किया लेकिन अब साठ वार्ड पर चुनाव होगें। नये वार्ड में नये चेहरें नजर आएगें ऐसा भी माना जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा युवा को चुनावों में मौंका दिया जायेगा। स्थानीय निकायों के इन चुनावों आम जनता को फिर से योग्य जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिलेगा जिससे कि उनकी प्रमुख समस्याओं का हल हो सके जैसें सडक निर्माण, बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहें। इस चुनावों की खास बात यह हो सकती है कि इस पचास प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था के चलते महिलाओं की भागीदारी भी बराबर होगी।