बीकानेर, संभाग स्तर पर हाईकोर्ट बैंच स्थापित किये जाने की मांग को लेकर बार ऐसोसिएशन का आन्दोलन आज तरेपन वें दिन भी जारी रहा आन्दोंलन के साथ-साथ क्रमिक अनशन का दौर भी जारी है। विरोध के चलते आज भी आन्दोंलनकारी अधिवक्ताओं ने बीकानेर जिला न्यायालय के चारों गेट बन्द कर ताले लगा दिये गये। एक मुख्य गेट खुला छोडा गया जिसमें से न्यायिक अधिकारियों और कार्मिकों को आने-जाने की अनुमती थी। बीकानेर के इतिहास में दूसरी बार लम्बें दौर में चल रहे अधिवक्ताओं के इस आन्दोंलन के कारण न्यायिक कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया है और लम्बित चल रहें मामलों में महज तारीखें ही दी जा रही है। सभी मामलों को अगली तारीखों तक टाल दिया गया है। जिला बार एसोसिएशन के अजय पुरोहित ने बताया कि क्रमिक अनशन के आज गुनचालीस वें दिन अधिवक्ता हसन अली, नाजीर हुसैन उस्ता, मनोज बंसल, चम्पालाल देशप्रेमी, मनीष शर्मा, कौशल आचार्य और जगदीश ने क्रमिक अनशन शुरू किया। उन्हें बसपा जिलाध्यक्ष केदार गहलोत ने माला पहनाई।