फीडर रिनोवशन कार्यक्रम जिले के ग्रामीणों को दीपावली का तोहफा
8 Nov
2007
जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एवीवीएनएल दीपावली के अवसर पर एक नवीन सौगात लेकर आया है।

डूंगरपुर ८ नवंबर/जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एवीवीएनएल दीपावली के अवसर पर एक नवीन सौगात लेकर आया है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा फीडर रिनोवेशन कार्यक्रम के तहत संपादित किए गए कार्य के पश्चात ८० गांवों को २४ घण्टे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। दीपावली के शुभ अवसर पर मिली इस बहुप्र्रतिक्षित सौगात से जिले के ग्रामीणों में हर्ष की लहर है।
जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि जिले के २४ फीडरों का रिनोवेशन कार्यक्रम पूर्ण हो चुका है तथा इन ११ केवी फीडरों से जिले के ८० गांवों को सितंबर ०७ से अनवरत २४ घण्टे बिजली आपूर्ति की जा रही है।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता बी एल जैन ने बताया कि एफ आर पी पूर्ण हने के बाद गामडी देवकी, डोली, अखेपुर, धाना बरवा, खडगदा, भिलूडा, भिलूडी, वगेरी, पारडा मारू, ढाणी माला, ढाणी काला, कैलाशपुर, टीमरूवा, तोरणिया, फला डोली, फलातेड, आसपुर, पुंजपुर, गडा पट्ठा पीट, गुन्दावाडा, पिण्डावल, वरदा, सेमलिया, बिछीवाडा, नोकना, चाक नोकना, सज्जनपुरा, काहेला, नालवाडा, डूंका, नयागांव बलु, मेरूवा, झरनी, भण्डारी, भचडया, टकारी, ढेचरा भगत, ढेचरा मसूर, कांकरादरा, केशरपुरा, लालपुरा, टोंकवासा, वसुन्दर बडी, वसुन्दर छोटी, भटवाडा, नयागांव, शिवराजपुर, वरसिंगपुर, बडलिया, गामडा चारणिया, कोपडा, हानेला, चितरी, बडगी, दोवडा, रींछा, रामपुर सती, राजपुर, सेलोता, फलातेड, सुन्दरपुर, खदलई, गडा झूमजी, खेरडी, चतरपुरा, गोल व पुंछियावाडा, बाबा की बार, फोफलीबार, महुवारा, वजेपुरा, डोलरिया, गेंहूवा, पंचकुण्डी, पियोला, हसला, ददरोडा, हिण्डोलिया, बार वेजणिया व काडूगोटा गांव इस कार्यक्रम के तहत २४ घण्टे विद्युत आपूर्ति से लाभान्वित हो रहे हैं।
|