जयपुर, ८ नवम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्रीमती राजे ने दीपावली पर जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि यहां पर्व अंधेरे पर उजाले की विजय का परिचायक है, जो सदियों से जन जीवन को प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस पर्व ने हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं गौरवशाली परम्पराओं को संजो रखा है। इस मौके पर हमारी सामाजिक एकता एवं समरसता के दर्शन होते हैं।
प्रदेश के गौरव की चर्चा करते हुए उन्हने कहा कि राजस्थान के स्वाभिमान की रक्षा करना हम सबका पवित्र धर्म है। प्रदेश की आन-बान और शान को कायम रखते हुए राज्य सरकार विकास के हर सम्भव उपाय कर रही है। हमारे राज्य में उन्नति के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये गये हैं। मेरा मानना है कि यह कामयाबी प्रदेशवासियों के सहयोग से ही सम्भव हो पाई है।
सम्पूर्ण प्रदेश को अपना परिवार बताते हुए उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासी इस विशाल परिवार के अभिन्न सदस्य हैं। इस परिवार की एकता और उन्नति के लिए हम सबको समर्पित भाव से काम करना होगा। राज्य को विकास के शिखर तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध और निरंतर प्रयत्नशील है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए उनसे अपील की है कि प्यार, मोहब्बत एवं भाईचारे के साथ प्रदेश को आगे बढाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे ने दीपोत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में श्री दवे ने कहा कि दीपमालिका की जगमगाहट हर व्यक्ति के आसपास के अंधेरे को दूर कर खुशहाली की रोशनी फैलाएं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बंधने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन हम यह संकल्प लें कि अपने आस-पास के वातावरण से अंधियारे को दूर कर प्रदेश में शांति, भाईचारा एवं सद्भाव का माहौल बनाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर ने समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गुर्जर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली त्यौहार का हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस दिन को हम रामराज की स्थापना के पर्व के रूप में मनाते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रें में इस त्यौहार को खरीफ फसल के आगमन की खुशी में भी मनाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार और पर्व हमारी सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रतीक हैं ज हमारे रीति रिवाजों को ही समृद्ध नहीं करते, अपितु आपसी सद्भाव और प्रेम भी बढाते हैं।
नवम्बर। परिवहन मंत्री श्री युनुस खान एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के राजकीय निवास पर जन साधारण से मुलाकात कर उनके अभाव अभियोग सुने।
प्रातः ९ बजे से ११ बजे तक चली इस जन सुनवाई के बाद दोनों मंत्रियों ने सम्बन्धित विभागों और अधिकारियों से इन समस्याओं का समाधान कर प्रकरण शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये।
शहर के सभी मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिये गये हैं कि मिठाई बेचते समय उपभोक्ताओं से डिब्बे का वजन कम करते हुए मिठाई का मूल्य वसूल करें।
इस सम्बन्ध में सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, जयपुर ने बताया कि अक्सर दीपावली के त्यौहार पर हलवाई मिठाई के साथ डिब्बे के वजन को शामिल कर उपभोक्ता से मिठाई का मूल्य वसूल करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा करना बाट-माप अधिनियम का उल्लघंन है तथा यह अपराध की श्रेणी में आता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सम्बन्ध में निरीक्षण के सामय अथवा उपभोक्ता की शिकायत में मिठाई का वजन डिब्बे को शामिल करते हुए मापा गया तो मिठाई विक्रेता को सजा व जुर्माना से दण्डित किया जायेगा, सिजके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
इस सम्बन्ध में उपभोक्ताओं को भी सावचेत किया जाता है कि वे मिठाई क्रय करते समय यह ध्यान रखें कि मिठाई का तोल कहीं डिब्बे के वजन के साथ तो नहीं हो रहा है। यदि डिब्बे का वजन विक्रेता द्वारा कम नहीं किया जाये तो इसकी शिकायत लिखित में अथवा दूरभाष नम्बर २२२७९४३ पर सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान, जिला उद्योग केन्द्र, जयपुर (शहर) पर की सकती है।
खाद्य मंत्री डा. किरोडी लाल मीणा ने प्रदेश वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
डॉ.मीणा ने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेश वासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि लायेगा।
खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से कहा है कि दीपों के इस पर्व की जगमगाहट को व्यापक करें एवं इस त्यौहार को शान्ति व भाईचारे के साथ मनाएं।
राज्यपाल श्री शीलेन्द्र कुमार सिंह ने ज्योतिपर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का त्यौहार हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक है। अतः हम अपनी खुशियों में समाज के सभी वर्गों की खुशहाली का संकल्प लें।
श्री सिंह ने कहा कि त्यौहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास में अपनी रचनात्मक भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम मिलजुल कर अशिक्षा और अज्ञानता के अंधियारे को दूर करने का भी संकल्प लें ताकि घर-घर ज्ञान के प्रकाश का उजियारा भी फैल सके।