वागड में चहुँमुखी विकास के दीप जलाएँ - भवानी जोशी
8 Nov
2007
चिकित्सा राज्यमंत्री ने दी वागडवासियों को दीवाली की बधाई
बांसवाडा, ८ नवम्बर/चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी ने दीपमालिका पर्व समुच्चय पर तमाम वागडवासियों को हार्दिक बधाइयाँ देते हुए समृद्धिदायक एवं सुकून भरे लोक जीवन के लिए अपनी ओर से हार्दिक मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि विकास की डगर पर तेजी से बढ रहा वागड अँचल बहुआयामी समृद्धि और सम्पन्नता के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश एवं देश के विकास-मानचित्र पर इसकी अहम् पहचान कायम होगी।
भवानी जोशी ने विश्वास जताया है कि दीपावली का पर्व इस पर्वतीय अँचल में जन-जन क्रे पारिवारिक माहौल एवं परिवेश में खुशहाली के दीप जलाकर गाँव-ढाणियों एवं दूरदराज तक आलोक भरेगा। उन्होंने लोगों से दीपावली, नव वर्ष तथा अन्य पर्व परम्परागत श्रद्धा, गरिमा और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि अभावों और समस्याओं से पीडत लोगों के सामने छाए अँधेरों को दूर करने में मददगार बनना और उनके जीवन में आलोक भरना ही वस्तुतः सच्ची समाजसेवा है । इसके लिए हमें हर कहीं आत्मीय भावनाओं से भरे नेह दीप जलाने होंगे।
जोशी ने कहा है कि राज्य सरकार वागड के सर्वतोमुखी विकास एवं लोक कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से लोगों की भलाई और समग्र आँचलिक विकास में समर्पित प्रयास के साथ जुटा हुआ है। उन्होंने तमाम लोगों से इन भगीरथी प्रयासों में सहयोग का आह्वान किया है।
जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने बांसवाडावासियों के प्रति दीपावली एवं नव वर्ष की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं और लोगों का पुरजोर आह्वान किया है कि वे राज्य सरकार की योजनाओें का पूरा-पूरा लाभ लेकर अपने जीवन में ख्ुाशहाली के दीप सजाएँ और वागड की तकदीर एवं तस्वीर बदलने में अपनी सशक्त भागीदारी का बखूबी निर्वाह करें ।
इसके साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल बैरवा एवं जिला प्रमुख महेन्द्रजीतंसह मालविया ने भी बांसवाडावासियों को दीपावली एवं नव वर्ष की मंगलकामनाएँ व्यक्त की हैं।
|