मेडतासिटी, कांग्रेस से नाराज तीन बार विधायक व राज्य मंत्री रहे हबीबुरर्हमान ने आज मेडता मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर हबीबुरर्हमान ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैने व मेरे परिवार ने कांग्रेस की बहुत सेवा की मगर कांग्रेस ने मुझे अपमानित किया और अल्पसंख्यक हक छीनने का प्रयास किया है। मैने कांग्रेस को छोड कर भाजपा की सदस्यता राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमति वसुंधरा राजे राजस्थान के प्रभारी गोपीनाथ मुंडे के सामने ग्रहण की है। भाजपा ने मुझे गले से लगाया है अब मैं जीवन भर भाजपा का सदस्य रहकर पार्टी का काम करूंगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस छोडने का निर्णय मेरे अकेले का नहीं है बल्कि इसमें मेरे समाज मेरे सहयोगी तथा समर्थकों की सहमति शामिल है। कांग्रेस में जातिवाद हावी हो रहा है जिसके कारण उसमें अनेक कर्मठ कार्यकर्ताओं का दम घुटने लगा। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने के कारण मुझे ये निर्णय लेना पडा। उन्होने वसुंधरा सरकार के काम काज की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं भाजपा सरकार के विकास कार्य को आगे बढाउंगा उन्होने कहा कि भाजपा की वसुंधरा सरकार ने नौजवानों रोजगार दिया, कर्मचारियों को उनके हक दिये सरकार ने अपने वादे अनुसार नागौर में इन्दिरा गांधी नहर का कार्य आरंभ कराया। सरकार द्वारा शुरू करवाये गये विकास कार्य में अपना कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी का सिपाही बनकर कार्य करूंगा। उन्होने कहा कि वसुंधरा जी जय जय राजस्थान के नारे को बुलंद कर उनकी आवाज में आवाज मिलाउंगा। उन्होने दावा किया विधानसभा चुनाव इसबार भाजपा नागौर की दसो सीटों पर विजय हासिल करेगी। इस सम्मान समारोह में नगरपालिका चैयरमैन श्रीमति शकुंलता सिंघवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र वर्मा, महामंत्री पुखराज टाक, पार्षद सत्यनारायण सिखवाल, नारायण पारीक, उपस्थित थे।