KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts
Search Photo  
RSS 23 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website


अश्लील सीडियों सहित दो गिरफ्तार
8 Nov 2008

53 वे रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को, नरमा-कपास की खरीद को व्यवस्थित करने की मांग, गुरुशरण छाबडा ने सभाएं कर मांगे वोट, परीक्षा फार्म वितरण शुरू, गंगाजल मील ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, अश्लील सीडियों सहित दो गिरफ्तार


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



PSAccounting

विकास यादव

53 वे रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को
सूरतगढ, माता जीतो जी कन्या महाविद्यालय में सिटीजन चैम्बर द्वारा 53 वे रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपनिदेशक मलिा एवं बाल विकास विभाग की कु.रचना भाटिया ने रक्तदान कर शिविर का शुभारम्भ करेंगी। शिविर में तपोवन ब्लड बैंक श्रीगंगानगर की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा। संस्था के प्रांतपाल चिरंजी चौधरी, प्रान्त समन्वयक राजेश चड्ढा, अध्यक्ष गुरदर्शन सिंह सोढी, उपाध्यक्ष पवन छाबडा एवं कार्यक्रम प्रभारी विशाल छाबडा ने राजकीय आई.टी.आई. अग्रसेन आई.टी.आई., लक्ष्य आई.टी.आई. एवं ओरजिल आई.टी.आई. में जाकर विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

नरमा-कपास की खरीद को व्यवस्थित करने की मांग
सूरतगढ, व्यापार मण्डल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर नरमा-कपास की खरीद को व्यवस्थित करने की मांग की है। अध्यक्ष श्याम सुन्दर सारडा व सचिव सुरेन्द्र छाबडा ने पत्र में लिखा है कि यहां की श्री मारुति नन्दन कोट स्पीन को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2003 के तहत मण्डी शुल्क में 50 प्रतिशत की छुट दी गई है, लेकिन कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा इसकी पालना नहीं की जा रही है। छूट नहीं मिलने पर यह फर्म मण्डी से नरमा-कपास की खरीद नहीं कर रही है, जिस कारण कल मण्डी में नरमा-कपास 100-150 रुपये कम कीमत में बिका है। साथ ही इस कारण मण्डी में बोली भी नहीं हुई। इसके चलते किसानों को काफी परेशानी उठानी पड रही है।

गुरुशरण छाबडा ने सभाएं कर मांगे वोट
सूरतगढ, जनता मोर्चा के उम्मीदवार गुरुशरण छाबडा ने बिरधवाल हैड, 270 की पुलिया, राजाना, हिंजरासर, गोपालसर, 1 व 2 जीपीएम में सभाएं कर वोट मांगे। उनके साथ रामप्रताप बिश्ा*ोई, हनुमान सुथार, पूर्व उप सरपंच भंवरलाल शर्मा, गुरुनाम सिंह आदि थे। इसके अलावा पूर्व पार्षद पन्नाराम नायक अपने समर्थकों के साथ जनता मोर्चा में शामिल हो गये हैं। इस दौरान हुई सभा को पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एन.डी.सेतिया, श्याम मोदी, बाबूसिंह खीची ने सम्बोधित किया।

परीक्षा फार्म वितरण शुरू
सूरतगढ, एसएफआई के विरोध प्रदर्शन के बाद राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. व एम.ए. प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म वितरित करने शुरू कर दिए हैं। एसएफआई के जिला सचिव राजकुमार सैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परीक्षा फार्म वितरण करने की मांग को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव किया। आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन अपनी हठधर्मिता के चलते परीक्षा फार्म का वितरण नहीं करवा रहा है। आंदोलनकारियों द्वारा कॉलेज बंद करनेकी घोषणा के बाद फार्मों को वितरण शुरू करवा दिया। ओम राजपुरोहित, महावीर भोजक, दयाराम जाट, रवि छिम्पा, मोहिरीन रज्जा, अनिल, राकेश, इन्द्राज, विक्रम आदि ने विचार व्यक्त किए।

गंगाजल मील ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की
सूरतगढ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गंगाजल मील ने आज सूरतगढ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर 4 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मील आज प्रातः गांव बीरधवाल स्टेशन पर पहुंचे जहां बीरजवाल गोदारा, जमाल खान, नाजम अली, लियाकत अली, अशगर खानं, खंगजी बिजारणियां और बीरबलराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में भ्रष्टाचार का बोल-बाला रहा है। इस क्षेत्र के किसान सिंचाई पानी से त्रस्त है। मील ने कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर भ्रष्टाचार में आकंठ  डूबी भाजपा सरकार को हटाना है। इस अवसर पर जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने कहा कि केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने गरीब, मजदूर, किसान को फायदा देने वाली अनेक योजनाएं चलाई है। चाहे रोजगार गारंटी योजना हो या बीपीएल परिवारों के लिए आवास की योजना हो, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन हो या बीपीएल परिवार के मुखिया की मृत्यु पर सामाजिक सहायता योजना हो सभी केन्द्र सरकार की देन है। लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को लागू करने में मनमानी कर इन योजनाओं का पैसा विज्ञापनों में खर्च कर दुरुपयोग कर रही है।  जिला प्रमुख ने कहा कि जिला प्रमुख होने के नाते नरेगा योजना में आ रही कठिनाइयों की उन्हें पूरी जानकारी है। गरीब मजदूर का पैसा अटका पडा है। केन्द्र सरकार ने अपने हिस्से का पूरा पैसा राज्य सरकार को दे दिया लेकिन राज्य सरकार विधानसभा चुनावों में अपनी हार को लेकर भयभीत है। इसलिए नरेगा का भुगतान रोककर केन्द्र की कांग्रेस सरकार की छवि खराब करना चाहती है। इसी क्रम में बिरधवाल हैड, 285 आरडी, हरिसिंहपुरा, 330 आरडी, राजाणा, हिंजरासर, 5 सीएम, 2 डीओ, सुरजनसर व 1 एलएम पहुंचा इन सभी गांवों में भी सभा आयोजित कर गंगाजल मील एवं जिला प्रमुख ने सम्बोधित किया। इस दौरे में रामप्रताप मेघवाल, सत्यनारायण बिजारणिया, हेतराम बुडिया, तेजाराम सुथार व उम्मेद सिंह राजपूत साथ थे।

अश्लील सीडियों सहित दो गिरफ्तार
सूरतगढ, पुलिस ने दो जनों को अश्लील सीडियों सहित गिरफ्तार किया है। थाना के उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि मोदी सिनेमा के पास 28 चक निवासी इमीलाल ओड पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस ने उसे पकडकर तलाशी ली। इस दौरान इमीलाल से अश्लील फिल्मों की 33 सीडीयां बरामद हुई। इसके अलावा मोदी सिनेमा के सामने स्थित एक दुकान पर छापा मारकर विजय कुमार को 47 अश्लील फिल्मों की सीडी सहित गिरफ्तार किया है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

सीडियों
सहित
दो
गिरफ्तार


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Pantaloons Femina Miss India South 2010 Hyderabad Round Winners with Fashion Designer Prasad Bidappa

Ready for competition exam - test yourself FREE

Katrina Kaif and Akshay Kumar in Movie De Dana Dan


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares