बीकानेर - बीकानेर के जांबाज पर्वतारोही मगन बिस्सा को आर्थिक सहयोग देने के लिए बीकानेर के कलाकारो ने उनके लिए एक चैरेटी शो करेगे । आज पत्रकारो को जानकारी देते हुए आयोजक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि जिस जांबाज पर्वतारोही मगन बिस्सा ने पर्वतारोही कीर्ति पताका आसमान मे फराया लेकिन वह अभी बहुत बीमार चल रहे है। उनकी बीमारी पर रोजाना बीस हजार रूपये खर्च होते है। इसके लिए पुष्करणा स्टेडियम मे बुधवार को बीकानेर के कलाकार एक चैरेटी शो करेगे । जिसमे इण्डियन आयडल संदिप आचार्य अपनी प्रस्तुति देगे इसके साथ शहर के स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देगे। रंगा ने बताया कि सहयोग राशी के लिए २५०,१००,५०, रू के कुपन रखे गये है जो कि जोशीवाडा मे मार्डन स्टूडियो, नत्थुसर गेट सोनो मोनो जनरल स्टोर आदि जगह उपलब्ध रहेगे। डॉ राहुल हर्ष ने बताया कि सहयोग राशि एक लाख रूपये एकत्रित करने का लक्ष्य है पुरी राशि बिस्सा परिवार को सौप दी जायेगी। इस मौके पर सीताराम, किशोर सिंह राजपुरोहित आदी उपस्थित थे।