भवानी शंकर शर्मा होंगे कॉग्रेस उम्मीद्वार
8 Nov
2009
बीकानेर से कॉग्रेस प्रत्याशी के रूप मे वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता भवानी शंकर शर्मा चुनाव लडेंगें।
बीकानेर, बीकानेर से कॉग्रेस प्रत्याशी के रूप मे वरिष्ठ कॉग्रेसी नेता भवानी शंकर शर्मा चुनाव लडेंगें। पार्टी आलाकमान ने बीकानेर से कॉग्रेस प्रत्याशी के रूप मे शर्मा को टिकट पक्का कर दिया गया है। भोनी भाई नाम से विख्यात शर्मा पूर्व मे राजस्थानी खादी बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके है। खबरएक्सप्रेस.कॉम ने कल ही इस कयास पर मुहर लगा दी थी और आज उसकी घोषणा भी कर दी गयी है। शर्मा के बीकानेर पहुंचने पर शहर कॉग्रेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने सैकडो कार्यकर्त्ताओं के साथ शर्मा को मह मीठा कर बधाई देते हुए सभी कार्यकर्त्ताओं को एकजुट होकर शर्मा को जीताने की अपील की। उत्साहित कॉग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी टिकट लेकर बीकानेर आये भवानी शंकर शर्मा का स्वागत मे अनिल मिढ्ढा, हीरालाल हर्ष, सुरेन्द्र व्यास, गोपाल व्यास, भरत पुरोहित, सोमचन्द्र सिंघवी सहित सैकडो कार्यकर्त्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की व मिठाईयां बांटी। शर्मा को टिकट पक्का होते ही उनके घर पर सैकडो कार्यकर्त्ताओं की भीड जमा हो गई।
|