बीकानेर, जिले की सात विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें ४ दिसम्बर को हुए विधान सभा चुनाव की मतगणना सोमवार को हुई। मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को ४, इंडियन नेशनल कांग्रेस को २ तथा एक निर्दलीय प्रत्याशी विजय हासिल हुई है।
बीकानेर पश्चिम विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें भारतीय जनता पार्टी के डा. गोपालकृष्ण जोशी विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डा. बुलाकी दास कल्ला को १८७०५ मतों से हराया। विजयी भाजपा के जोशी को ५६ हजार १५० मत मिले। दूसरे स्थान पर डा.बुलाकी दास कल्ला रहे इन्हें ३७ हजार ४४५ मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी बीना देवी को २ हजार ११४, अखलाक अहमद को ५९८, अब्दुल गफार को २३३, बिरजू राम को १०२, भवानी शंकर को १०८, मोहम्मद रमजान को ६३९, शारदा देवी को १३८, सुनीता को ७५, उदादास को १०८, ओमप्रकाश छींपा को १००, केदार नाथ को ३४५, जयप्रकाश ओझा को ४३५, नारायण दास को ५०२, मोहम्मद मुश्ताक को एक हजार १५७, रामचन्द्र पुरोहित को ५१०, सरफूदीन भिश्ती को ३७९, सुन्दर लाल को ५५६, सुन्दर को २५३ वोट मिले। इस विधान सभा निर्वाचनक्षेत्रमें एक लाख एक हजार ९४७ वोट गिनती किए गए।
श्री डूंगरगढ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें कांग्रेस के मंगलाराम विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी किशनाराम को १०६२४ मतों से पराजित किया। विजयी प्रत्याशी मंगलाराम को ५४ हजार ८१८ मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी किशनाराम को ४४ हजार १९४, निर्दलीय करण सिंह जांघू को ४हजार ८६३, गिरधारी लाल को ७हजार ६४३, इनलो के गिरधारी लाल भोबिया को ४ हजार ०२, निर्दलीय बींजाराम को ३ हजार १७७, धने सिंह को ३ हजार २४, वोट मिलें। इस विधान सभा क्षेत्रमें एक लाख २१ हजार ७२१ मतों की गणना की गई।
लूणकरनसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें कांग्रेस के वीरेन्द्र बेनीवाल विजयी रहे। उन्होंने इनलो के प्रत्याशी पंडित लक्ष्मी नारायण पारीक को २३ हजार ५९७ मतों से हराया। बेनीवाल को ४७ हजार ०९ जबकि इनलो के लक्ष्मी नारायण पारीक को २३ हजार ४१२ मत मिले। इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें निर्दलीय जय प्रकाश भार्गव को ११ हजार १५९, लालचंद को १६ हजार २८०, ओम प्रकाश को एक हजार ६४८, भंवर लाल को ७६७, कपिल को एक हजार ५४१, जोग स्वरूप सोनी को ९८६, द्वारका प्रसाद को ८१५, विजय कुमार को २हजार २६१ मत मिले। इस विधान सभा क्षेत्रमें एक लाख ५ हजार ५७८ वोटों की गिनती की गई।
नोखा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें निर्दलीय प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रामेश्वर लाल डूडी को २ हजार २७७ मतों से पराजित किया। झंवर को ४९ हजार ७९५ मत मिले जबकि कांग्रेस के रामेश्वर डूडी को ४७ हजार ५१८ वोट मिले। इस विधान सभा क्षेत्रसे निर्दलीय व अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों में कैलाश प्रसाद एक हजार ६६९, भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल को २५ हजार १८, मोडाराम को एक हजार ४९९, सरोज को ५७१, हरभज राम को ६५२, कन्हैयालाल पुत्रा चंपालाल को ४३५, कन्हैयालाल पुत्रा चांदमल को ९०३, कन्हैयालाल पुत्रा भंवर लाल को एक हजार ५४, कन्हैयालाल पुत्रा हनुमानदास को एक हजार ३०४, किसनाराम को ९१७, रामेश्वर लाल पुत्रा गिरधारी लाल को २हजार १९९ मत मिले। नोखा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रमें एक लाख ३३ हजार ५३४ मतों की गणना की गई।
कोलायत विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रसे भाजपा के देवी सिंह भाटी विजयी रहे। उन्होंने कांग्रेस के हुक्माराम बिश्नोई को २१ हजार ३४१ मतों से परास्त किया। भाटी को ६२ हजार १० तथा बिश्नोई को ४० हजार ६६९ मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशियों में सुरताराम को ५ हजार ९८६, भगवान सिंह को एक हजार ५१०, लिखमा राम को ७९०, भूराराम को २हजार मत मिले। विधान सभा क्षेत्रमें एक लाख १२ हजार ९६५ मतों की गणना की गई।
खाजूवाला विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रसे भारती य जनता पार्टी के डा.विश्वनाथ विजयी हुए। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद राम ८३१ मतों से पराजित किया। डा.विश्वनाथ को २५ हजार ९४० मत मिले । निर्दलीय प्रत्याशी गोविंद राम को २५ हजार १०९मत मिले। कांग्रेस की श्रीमती सुषमा बारुपाल को २३ हजार ४८१, निर्दलीय काशीराम को ५ हजार ६२९, सार्दुल सिंह को ४ हजार १४७, हडमान प्रसाद को २ हजार ६०२, रवीन्द्र कुमार उर्फ रविदास को एक हजार १७७, गजे सिंह को एक हजार ५७५, पन्नाराम को एक हजार २६५, प्रेमराम को एक हजार २१०, सूरज देवी को २ हजार ८७६ वोट मिले। इस विधान सभा क्षेत्रमें ९५ हजार ११ मतों की गणना की गई।
बीकानेर पूर्व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय जनता पार्टी की सुश्री सिद्धि कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के डा. तनवीर मालावत को ३७ हजार ६५३ मतों से पराजित किया। सुश्री सिद्धि को ६० हजार ५९१ तथा कांगस के डा. तनवीर मालावत को २२ हजार ९३८ मत मिले। इस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रके विभिन्न पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवारों में केदार गहलोत को ४ हजार ७७३, रामकुमार को ६३४, महेन्द्र सिंह को ५२८, विजय सिंह शेखावत को १६६, अता मोहम्मद कयामखानी को ११७,आसुराम बारुपाल को े८४ तेजाराम को ८२ , दिनेश अग्रवाल को ९८, मदनदास को ४२७, राम किशन दास गुप्ता को एक हजार १८४, विश्वजीत को ९ हजार ९९७ व सुरजाराम नायक को एक हजार १९० मत मिले। इस विधान सभा में एक लाख २ हजार ९१३ मतों की गणना की गई। इस विधान सभा क्षेत्रके १०४ मत निरस्त हुए।
Profile ki entity ke roop mai bhale hi ye Kallaji ki haar ho sakti hai, lekin vastvik roop mai ye pushkarna samaaj or Bikaner ki hi haar hai, manzil ke karib hokar jitna kallaji kho chuke hai usasse kanhi jyada bikaner or pushkarna community ne khoya hai or saayad iska bhaan bhi hamaare tathakathik bhudhijivyon / pushkarnao ko abhi tak nahi hua hoga, lekin aane vaale paanch saalo mai karmchari, samaaj ke thekedaaro, chhutbhaiye netao ko iska ahesaas ho jaayega, bada dukh hota is budhhi par jo apne samaaj ke vikas ke liye ekraai kaayam nahi karwa saki or kadaavar neta kallaji ke saath bikaner or samaaj ko 10-20 saal peechai dhakel diya hai, tuchh chaudhrahat dikhane ke chakkar mai 28 varsho ke tapasya ko irshya or jalan bhari hawa ne jabardast khsati panhooncha di hai jiska khamiyaja bhi isi samaaj ko bhugtana padega, mana ki vijayi huve dr joshi bhi pushkarna hi hai lekin ve ek aise vyktitva hai jinhone apni swarth bhari ichha sakti ko puri karne ke liye dal badloo policya apnaa se kabhi gurej nahi kiya or yaha tak inhi ki samaajvalo ne inhe panch banaate huve apne sangthan ka adhyaksh tak bana rakha hai, lekin in mahanubhav ne isko gart mai daal rakha hai or sangthan ki mukh patrika Pushkarna Sandesh ka beda gark karke rakha jisme padhane laayak koochh nahi hota kyonki vo keval unhi ke irdh girdh logo ki news or bakvaas kavitao se bhari rahti hai, Pushkarna Stadium or School Scam jaise prakran to sabhi ko pata hai or inki life style bhi jag jahir hai jiske antargart kaha jata hai ki inki ardhangini ko bhi inke paas permission lekar ana padata or beto / betiyon se parivarik jhagda bhi jagjahir hai. Samaaj ke chhutbhaiye thekedaro ne keval apni swarth shakti ke aage jhookte huve kallaji jaise yogya aadmi ki bali chadha di or ek Ayogya / Dambhi aadmi ko mahatvapoorn seat saump di hai.
Saumya vyaktitv ke malik Kallaji se ab bhi unke followers yehi umeed kar rahe hai vo Bikaner or apne samaaje ki naarazgi ko positive lete huve hamesha unki bhalai ke liye samarpeet rahate apne sangthan ke maadhyam seva ka koi mauka nahi chukenge, Ajay Vyas (12/9/2008 12:48:01 AM)
राजस्थान में मैं नहीं मानता की कांग्रेस अपने जनाधार के कारण आई है ,8 सीटों पर भाजपा कांग्रेस में जीत का अंतर 500-600 वोट कम से था.. जहां बागियों और कार्यकर्तायों में समन्वय की कमी हार का कारण रही ! जनजाति इलाके में मंत्री किरोडीलाल मीणा की उपेक्षा के कारण भाजपा को 8-9 सीटों का नुक्सान हो गया ! कांग्रेस के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ किया गया ओछा दुष्प्रचार और सत्ता की हरसंभव भूख के लिए लगाये गए निराधार आरोपों को भी जनता ने विकास के सामने ठुकराने की कोशिश की ! इसका उदाहरण कांग्रेस के दिग्गजों बी.डी.कल्ला , सी पी जोशी, मिर्धा, प्रद्युम्न सिंह आदि की हार है.. अतः कांग्रेस केवल भाजपा के टिकेट वितरण में खामी, बागियों के उचित समाधान न करने तथा समन्वय में कमी के कारण जीती है अन्यथा राज्य की जनता ने तो वसुंधरा के विकास को जिताने की ठान राखी थी ... यदि मुख्यमंत्री over confidence aur proud की बजाय थोडा संयम से काम लेती तो भाजपा की जीत सुनिश्चित थी ! आखिर विकास to हुआ ही है वसुंधरा के कार्यकाल में.. , GAURAV GUPTA (12/9/2008 10:43:09 AM)
वैसे बीकानेर में आज तक बाहुबलियों और चापलूसों की फौज तेयार ही खड़ी रहती है जैसे उपर कल्ला जी का महिमा मंडन करने वाले महानुभाव हैं...! खैर... मेरे शहर के लोगों को सद्बुद्धि दे ईश्वर...
बीकानेर में कांग्रेस के दम तोड़ने पर तीये की बैठक रखी गयी है डागा चौक में कल .... आकर बीकानेर कांग्रेस को श्रद्धांजलि प्रदान करें ... , kamal kishor (12/9/2008 10:46:45 AM)
Congress ki rajasthan mein jo jit hui hain uske piche Ashok Gahlot ka Bahut Bada hath hain. Rahi Baat Seats ki BSP aur Bagiyon ne congress ki 20 Seats Kharab kar de warna congres 120 seats jitte. , jayant (12/9/2008 9:42:40 PM)
Agar vikas ki baat kare to wo sirf ashok ji ke raaj mein hua tha vasundhara ne to khud ka vikas kiya krodo rupye gadiyon aur helicoper par kharch kar diye. issliye janta ne unki kursi chiin li, pravin (12/9/2008 9:45:17 PM)