KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


लैंडिग में नियमों की अनदेखी नहीं राहुल गांधी
8 Dec 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


लखनऊ। उत्तरप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सीतापुर जिले में अपनी जान जोखिम में डालकर सोमवार रात को पायलट को अंधेरे में ही हेलीकाप्टर उतारने को विवश कर दिया। इस बीच, राहुल पायलट पर दबाव डालकर हेलीकाप्टर उतरवाने संबंधी खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि न तो नियमों की अनदेखी की गई और न ही मैंने पायलट पर कोई दबाव डाला। उधर, हेलीकाप्टर लैंडिग एवं राहुल के बगैर बुलेटप्रूफ कार से सफर करने की विस्तृत रिपोर्ट सीतापुर जिला प्रशासन ने प्रदेश शासन को भेज दी है। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को राहुल ने कहा कि मैंने कभी किसी भी तरह से सुरक्षा नियमों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया है और इस बात की तस्दीक मेरी सुरक्षा में लगे एसपीजी अधिकारियों से भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई यह खबरें सरासर बेबुनियाद है कि सोमवार को उन्होंने पायलट पर दबाव डाल कर खराब रोशनी के बावजूद हेलीकाप्टर उतरवाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी के इस बयान पर कि राहुल गांधी ने जनता से मिलने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने के लिए खतरा उठा कर खराब रोशनी के बावजूद हेलीकाप्टर उतरवाया, राहुल ने कहा कि हमारी प्रदेश अध्यक्ष पायलट नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मेरा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाना और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को राजनीति में लाना है। राहुल ने कहा कि मैं युवाओं के लिए काम करने आया हूं। मुझे उत्तर प्रदेश के भविष्य की चिंता है।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Rahul Gandhi Congress

Pelagian Dictionary

नियमों
अनदेखी
राहुल
गांधी


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Kash Mere Hote


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares