जयपुर, ९ जनवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने वनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं को जहां अपने व्यक्तित्व के करिश्मे से अभिभूत कर दिया वहां उन्होंने छात्राओं को आगे बढने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आने वाला कल महिलाओं का है, आप पूरे जोश से आगे बढो, अगर कोई दिक्कत आयेगी तो मैं हूं ना।
श्रीमती राजे ने आर्टेक - डालमियां आई. टी. सेंटर के उद्घाटन अवसर पर छात्रााओं से कहा कि मैं आफ भीतर आपार संभावनाएं देख रहीं हूं। आपमें भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बनने की प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि आने वाला कल महिलाओं का है, हमें दृढता के साथ आगे बढना है।
उन्होंने कम्प्यूटर सेंटर पर छात्राओं से अनेक सवाल किये तथा कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सेंटर के बोर्ड पर लिखा ‘‘हैलो गर्ल्स आई लव यू ऑल‘‘ वसुन्धरा राजे।
वनस्थली विद्यापीठ के माहौल में संस्कार और उद्यमिता को देखकर मुख्यमंत्री ने छात्राओं की जमकर हौंसला अफजाई की।
श्रीमती राजे ने छात्राओं का उत्साह इन पंक्तियों से बढायाः-
फूलों सी हसीन मुस्कान हो आपकी ।
चांद सितारों से ज्यादा शान हो आपकी ।।
शिक्षा - सद्भाव का सिर्फ एक हो मकसद ।
कि आसमान से ऊंची, उडान हो आपकी।।