24 कुण्डीय महायज्ञ विधिवत् मंत्रोचारण एवं पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न
9 Feb
2008
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
सूरतगढ, 9 फरवरी। मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार धर्मशाला में चल रहा 24 कुण्डीय महायज्ञ में आज विधिवत् मंत्रोचारण एवं पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ। पण्डित श्यामवीर सिंह ने मंत्रोचारण की प्रक्रिया पूर्ण की। तत्पश्चात पण्डित श्याम वीर एवं उनकी टोली को हीरालाल सोनी व बजरंग सोनी ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया। श्रीमती स्नेह शर्मा ने हीरालाल सोनी को गायत्री प्रज्ञा मण्डल के पवन पुत्र लंगर सेवा समिति सदस्यों को सम्मानित किया गया। यज्ञ में सक्रिय सहयोग के लिए रजनी मोदी को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पृथ्वीराज मील ने कहा कि महिलाओं ने ऐसे पुनीत कार्यों में उत्साह दिखाकर सराहनीय कार्य किया है।
|