www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Bikaner University Exam Results: M.A. (F) Geography | M.Sc. (F) Botany | M.Sc. (F) Zoology | M.A. (F) Philosophy | M.Sc. (P) Physics (new) | M.Sc. (F) Geography (new) | M.Sc. (P) Geography (new) |
Get Result Alert on your mobile, SMS JOIN khabarexpress to 567678.
Education Special

Education Directory
Exam Results
Who is Who

Article
Tutorial
Information
Quote

Can't see Hindi ?
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
09 July 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


बीकानेर में हार्डकोर नकबजनों के दो गैंग गिरफतार

9 Feb 2008
5 दर्जन से ज्यादा नकबजनी की वारदातों का खुलासा, 7 जिलों में सकि्रय रहे हार्डकोर, 1 करोड की सम्पति बरामद होने की सम्भावना
Add comment          Mail          Print          Write to Editor

 Educational Short Stories in Hindi

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हार्डकोर व शातिर आदतन नकबजनों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में आज पुलिस को बडी कामयाबी मिली। गत रात्रि, पुलिस थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त में विभिन्न थानों के ०३ हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को धर-दबोचा तथा इनके कब्जे से अवैध हथियार व असला बरामद होने से इनके विरूद्व अभियोग संख्या १०/०८ धारा ३/२५ आर्म्स एक्ट पुलिस थाना कोतवाली में पंजीबद्ध कर कडी पूछताछ प्रारम्भ की। इसी प्रकार पुलिस थाना सदर, बीकानेर पुलिस ने आज इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर से ०२ शातिर नकबजनों को गिरफतार कर अनेकों अनसुझली वारदातों का पर्दाफाश किया है। गत दिनों महारानी सुदर्शना नगर निवासी श्री आनन्द गुप्ता के यहां हुई वारदात अभियोग संख्या १४/०८ धारा ४५७, ३८० भा.द.ंस.  पुलिस थाना सदर में इन अभियुक्तों को गिरफतार कर पुलिस ने करीब ०२ दर्जन नकबजनी की वारदातों का खुलासा किया। अलग-अलग हुई प्रारम्भिक पूछताछ में पुलिस ने ०५ दर्जन से ज्यादा नकबजनी वारदातों का पर्दाफाश किया। बीकानेर के अलावा जिला नागौर, जोधपुर, पाली, बाडमेर, अजमेर व जयपुर में की गयी इन वारदातों में पुलिस को ०१ करोड से ज्यादा तक की चुराई हुई सम्पति बरामद होने की आशा है।
पुलिस थाना कोतवाली में गिरफतार अपराधियों में पुलिस थाना नयाशहर का हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर, कुख्यात नकबजन अशोक सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी निवासी सर्वोदय बस्ति बीकानेर, सदीक उर्फ बाबू नागौरी पुत्र उमराव खां निवासी दरगाह के पिछे लक्ष्मी तारा टॉकीज के पास पुलिस थाना कोतवाली जिला नागौर तथा जयसिंह पुत्र बालाप्रसाद जाति मेहरा राजपूत निवासी इन्द्रा कॉलोनी बीकानेर शामिल है। अशोक सोनी के विरूद्व कुल २४ अभियोग चोरी व नकबजनी के पंजीबद्ध है। तथा प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में वांछित है। जयसिंह मेहरा पुलिस थाना सदर का हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध हत्या व हत्या के प्रयास सहित कुल २० अभियोग पंजीबद्ध है। इसी प्रकार सदीक उर्फ बाबू नागौरी पुलिस थाना कोतवाली, जिला नागौर का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर है, जिसके विरूद्ध हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास सहित कुल १८ अभियोग पुजीबद्ध है, जो पुलिस थाना कोतवाली, जिला नागौर में लम्बे समय से वांछित है। अशोक सोनी ने पूछताछ में दिनांक ०२-११-०७ को पोकरण उप कारागृह से जमानत पर रिहा होने के पश्चात बीकानेर शहर की ०७ वारदातें करना स्वीकार किया है। जिनमें पुलिस थाना कोतवाली की हाल में चर्चित वारदातें दासाणियों का चौक, डागा की पिरोल, ढढ्ढों का चौक व दरगडों के मौहल्ले की वारदातें शामिल है। जिसके अतिरिक्त पुलिस थाना नयाशहर की ०३ वारदातें वैध मघाराम कॉलोनी जस्सूसर गेट के बाहर, सेटेलाईट अस्पताल के पिछे रामनाथ सदन के सामने व बाहेती चौक में की गयी वारदातें करना स्वीकार किया है। अब तक की पूछताछ में इस गैंग ने बीकानेर के अलावा जिला नागौर की ०३, जोधपुर की ०५, पाली की ०३, बाडमेर की ०२, अजमेर की ०१ व जयपुर की १३ वारदातों सहित कुल ०३ दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।
पुलिस थाना सदर में गिरफतार नकबजनी सलीम मौहम्मद पुत्र अब्दुल गनी कुरैशी मुसलमान निवासी गणेशपुरा पुलिस थाना मोलासर, जिला नागौर हाल इन्द्रा कॉलोनी बीकानेर पुलिस थाना मोलासर का हिस्ट्रीशीटर है तथा विभिन्न न्यायालयों से इसके विरूद्ध ०६ स्थाई वारन्ट जारी है। इसका साथी भागीरथ पुत्र सोहनलाल नायक निवासी तेजा गार्डन के पिछे सेरूंणा हाल इन्द्रा कॉलोनी, बीकानेर भी कुख्यात नकबजन है। प्रारम्भिक पूछताछ में इन दोन ने पुलिस थाना सदर की ०६, जेएनवीसी की ०५, नयाशहर की ०४, गंगाशहर की ०१ वारदातों सहित कुल ०२ दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस को इनसे कई अनसुलझी वारदातों का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक श्री शरत कविराज, वृताधिकारी सदर श्री चन्द्रेश गुप्ता के नेतृत्व में थानाधिकारीगण, पुलिस थाना कोतवाली श्री जितेन्द्रसिहं, सदर श्री चन्द्रप्रकाश पारीक, कोटगेट श्री राजेन्द्रसिंह, नयाशहर श्री रायसिंह बेनिवाल, जेएनवीसी श्री विरेन्द्रपाल, गंगाशहर श्री जयप्रकाश सहित कांस्टेबल सर्व श्री सुरेश, महेश, टीकूराम, मोहनलाल, रामदेव पुलिस थाना कोतवाली, नारायण दत, जयप्रकाश पुलिस थाना सदर, विजेन्द्रसिंह स.उ.नि., सुरेशकुमार कानि. पुलिस थाना जेएनवीसी द्वारा पूछताछ की जा रही है।



Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News:

Comments to this News
Be the first to comment on this News

 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:
Related Latest  


Top Story of The Day
Latest Articles
One More Educational startup in Rajasthan

Back to home


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap

Special Edition
:
Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela