सूरतगढ, 9 फरवरी। निकटवर्ती भगवानसर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ताल्लुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमी मंजू चौहान (तिवाडी) ने कहा कि कानून व्यक्ति की सुरक्षा एवं अधिकारों के लिए बना है ताकि व्यक्ति समाज में गरीमामय जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि कानून समुन्द्र की तरह अथाह है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकारी रखना आवश्यक है। श्रीमती चौहान ने कहा कि विधिक जानकारी से व्यक्ति कर्तव्यों से परिचित होने के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो सके। उन्होंने कहा कि विधि की जानकारी के अभाव में स्वयं के अपराध कारित किये जाने से बच सके। महिला शिक्षा पर बल देते हुए एसीजेएम ने कहा कि शिक्षित महिला ही आत्मनिर्भर बन सके। एडवोकेट सहदेव जोशी व चन्दगीराम शर्मा ने कानून सम्बंधी जानकारी दी। प्रधानाध्यापक भगवान सहाय जांगिड, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार मुंजाल ने भी विचार व्यक्त किये। पूर्व सरपंच रामस्वरूप वर्मा ने आभार जताया। समिति के सचिव सूरजाराम एचरा ने उपस्थित विद्यार्थियों व ग्रामीणों की कानून सम्बंधी पाठ्य सामग्री वितरित की।