सूरतगढ, (विकास यादव), राजपूत खारवाल चौक वार्ड नं. 25 में होली महोत्सव समारोह शनिवार रात्री से शुरू किया गया। समारोह का उद्घाटन वार्ड पार्षद खुशाल सिंह राठौड ने चंग की थाप पर धमाल गा कर किया। श्री राठौड ने ‘राजा बल के दरबार मची के होली’ धमाल रोचक अन्दाज म पेश की। इस अवसर पर प्रदीप सिखवाल, कैलाश खण्डेलवाल, मुकेश स्वामी, नारायण सिंह राठौड, मनोज स्वामी, कमल बीकानेरी, सुरेश भार्गव, ओम सिंह राठौड, ओम, लालचन्द्र द्वारा धमाले पेश की गई। देर रात तक चले समारोह में लोग धमाली व चंग की थाप पर नाचते रहे। आयोजक प्रेस सिंह राठौड व दिनेश शर्मा ने कहा होली की परम्परा को कायम रखने के लिए चंग व धमाली का विशेष कार्यक्रम राजपूत खारवाल चौक में होलीका दहन तक चलेगा। कार्यक्रम में पत्रकार नवल भोजक, उदयसिंह, बाबू सिसोदिया, लक्ष्मण राठौड सहित वार्डवासी उपस्थित थे।