जनता को झटका बिजली हुई मंहगी
9 Mar
2010
राज्य सरकार ने शहरी उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी कर दी है। गहलोत ने बजट भाषण में घोषणा की है कि 100 से ज्यादा यूनिट खर्च करने वाले शहरी उपभोक्ताओं को दस पैसा पर यूनिट अतिरिक्त उपकर देना होगा। यह उपकर नगर निकाय के उपभोक्ताओं पर उपकर बढ़ाया गया है।गहलोत ने घोषणा की है कि ग्र्रामीण सेवा के तहत 74 पदों के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 100 नए पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे। एक हजार पशु केन्द्रों को क्रमोन्नत किया जाएगा। 100 नए पशु चिकित्सक व 225 पशुधन सहायकों की नियुक्ति की जाएगी।गहलोत ने कहा कि 2300 नए कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी। जेडीए में नया थाना खोला जाएगा। सीआईएसएफ की तर्ज पर विशेष पुलिस फोर्स का गठन किया जाएगा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई की जगह विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। उन्होंने बजट में वैट की दर चार प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दी है लेकिन कई आधारभूत उद्योगों पर वैट करों में कमी की घोषणा कर राहत देने की कोशिश की है। गहलोत ने राजस्थान के मार्बल उद्योग पर मेहरबानी दिखाते हुए वैट में कमी की घोषणा की, वहीं व्यापारियों के लिए ई रिर्टन सरल कर उनको भी बड़ी राहत दी है। आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए होटल व रेस्तरां में खाना सस्ता कर दिया गया है। सरकार ने पानी की कीमतों में कमी लाने के मकसद से टैंकर से होने वाले जल पर आपूर्ति पर लगने वाले कर में कमी की घोषणा कर पानी को सस्ता कर दिया। साथ ही सिनेमा प्रेमियों का खास ध्यान रखते हुए मनोरंजन कर नहीं लगाने की घोषणा की
यह हुई घोषणा
वैट की दर बढ़ाई
शहरों में बिजली महंगी
मार्बल, पानी, खाना भी सस्ता
दुपहिया वाहन और सिनेमा देखना सस्ता
बड़ी कारें महंगी
व्यापारियों को बड़ी राहत
1521 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण
ऊर्जा के लिए 11 हजार 424 करोड़ खर्च
2010 के लिए नई पेयजल नीति की घोषणा
सबको मिलेगी चिकित्सा सुविधा
नर्सो का मानदेय बढ़ा
पेंशन की दरों में बढ़ोतरी
एससीएसटी वर्ग के लिए घोषणाएं
मदरसों के लिए 2 करोड़ खर्च
समय पर कर्ज चुकाने पर ब्याज माफ
बीपीएल परिवारों को 2 रूपए किलो मिलेगा राशन
प्रत्येक संभाग में खुलेगा आईटीआई
जोधपुर में इसरो के लिए मुफ्त जमीन
शहरों के लिए मॉडल बिल्डिंग रेगुलेशन एक्ट
पर्यटन के लिए 25 करोड़
सभी जिलों में महिला थाने
स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन में बढ़ोतरी
यह हुये सस्ते
दालें,पनी,बैट्री संचालित मोटर वाहन,सौर ऊर्जाउपकरण,सीएफएल बल्ब,मार्बल,कोट स्टोन,होटल व रेस्टोरेंट में खाना, मेस मे खाना,मेंहदी,शहद,मौम,रूदक्ष,मकराना का सगंमररर आदि
|