राहुल दुल्हनिया ले जाएगा शो में शादी करने के बाद हनीमून के लिए राहुल महाजन को सशर्त मालदीव जाने की इजाजत मिल गई है। कोर्ट ने साफ किया है कि राहुल का विजिट बिल्कुल प्राइवेट होगा और वह किसी शो का पार्ट नहीं होगा। साथ ही राहुल महाजन से यह भी कहा है कि शादी को दो महीने के भीतर रजिस्टर्ड कराकर कोर्ट में सर्टिफिकेट पेश करें। अदालत के निर्देश के मुताबिक राहुल महाजन ने अंडर टेकिंग दी और फिर उन्हें कोर्ट से पासपोर्ट मिल गया।n ड्रग्स मामले में आरोपी राहुल महाजन के वकील रमेश गुप्ता ने अदालत में दलील दी कि राहुल की शादी 6 मार्च को हुई है और उसे हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाने की इजाजत दी जाए। गुप्ता ने दलील दी कि पहले भी उसे विदेश जाने की इजाजत मिली थी और तब भी उसने कोर्ट के निर्देश के मुताबिक वापस आने के बाद पासपोर्ट जमा कर दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल ने दूसरी बार शादी की है अगर उन्हें हनीमून ही मनाना है तो वह भारत में भी यह मना सकते हैं। इसके लिए विदेश जाना क्या जरूरी है। इस दलील पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान ब्लू जींस और आसमानी शर्ट में अपने वकील के पीछे खड़े राहुल महाजन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बहरहाल अदालत ने दोनों पक्षों की दलील के बाद राहुल महाजन को कुछ शर्तों के साथ विदेश जाने की इजाजत दी।