राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साल 2010-11 का बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार प्रशासन को सशक्त बनाएगी। गहलोत ने कहा कि सूचना के अधिकार पर जोर दिया जाएगा। गहलोत ने कहा कि आर्थिक मंदी का असर कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि छठे वेतन आयोग का भार उठाने में सरकार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। गहलोत ने कहा कि सडकों के विकास पर जोर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट में पेंशनर्स को तोहफा देते हुए पेंशन की दरों में बढोतरी का ऎलान किया है। विधानसभा में आज राजस्थान बजट पेश करते हुए गहलोत ने 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गो का पेंशन बढाकर 750 रूपए प्रतिमाह करने की घोषणा की। वहीं, 75 वर्ष से कम उम्र के पेंशनर्स को 500 रूपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा।वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने संयुक्त पेंशन की दरों में बढोतरी की घोषणा की है। यदि पति-पत्नी की आयु 75 वर्ष से अधिक है तो उन्हें अब 1500 रूपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा। वहीं, 75 वर्ष से कम उम्र के दंपत्तियों को 1000 रूपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगा। बुजुर्गो के अलावा विधवा और विकलांगों के पेंशन में भी बढोतरी की गई है। पेंशन योजना के तहत अब विधवा महिलाओं और विकलांगों को 400 रूपए प्रतिमाह की जगह 500 रूपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाएगा।गहलोत ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के लिए 11 हजार 424 करोड खर्च किए जाएंगे। 10260 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता हासिल की जाएगी। 28 मेगावाट आगामी साल के लिए लक्ष्य रखा गया है।गहलोत ने पेयजल प्रबंधन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि साल 2010 के लिए पेयजल नीति जारी की गई है। जल संसाधन के लिए 777 करोड 58 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। इंदिरा गांधी नहर के जरिए सिंचाई की जाएगी। 35 हजार 5 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई की जाएगी। नागौर के 10 कस्बों में सिंचाई परियोजना से जोडा जाएगा। कार्यक्रम के लिए केन्द्र से मिलेंगे 1 हजार करोड। राज्य मद से 1230 करोड का प्रावधान किया गया है। 65 हजार कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे।गहलोत ने स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सबको चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। विधवा, विकलांग, पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा मिलेगी। 150 अतिरिक्त एंबुलेंस खरीदी जाएगी। साढे 37 करोड रूपए खर्च होंगे। पांच सो स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस पर 55 करोड रूपए खर्च होंगे। 65 करोड रूपए खर्च होने का अनुमान। 15 करोेड की लागत से जिला स्वास्थ्य केन्द्रों का कम्प्यूटरीकरण किया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सा के लिए 33 करोड रूपए खर्च किए जालोर, राजसमंद, दौसा में ट्रामा सेंटर। नागौर में जवाहर नाल नेहरू स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए 4 करोड रूपए मिलेंगे। स्वास्थ्य मिशन के तहत नर्सो का मानदेय बढा नर्सो का 4500 से 7500 रूपए होगा।
टेक्नीशियन का 3000 से बढकर 5500 किया गया है।
एसएम एस जयपुर में सर्जिकल गैस्ट्रोइंटेरोलॉजी और सर्जिकल ओंकोलॉजी की स्थापना होगी।
जेके लॉन के लिए 14 करोड। एमबीएस जोधपुर में ओपीडी।महिला छात्रावास के लिए 3 करोड रूपए खर्च किए जाएंगे। जनजातीय परिवारों के लिए 3 करोड रूपए खर्च किए जाएंगे। एससीएसटी छात्रों के लिए हॉस्टल 25 से बढाकर 50 हॉस्टल होंगे।मदरसों के लिए 2 करोड रूपए का प्रावधान किया गया है। अल्पसंख्यकों के लिए 5 आईटीआई खोले जाएंगे। अल्पसंख्यक बालिकाओं के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे। जयपुर में हॉस्टल खुलेगा।