जयपुर, राज्य सरकार ने आज एक आदेश जारी कर राजस्थान पत्राकार और साहित्यकार कल्याण कोष के संचालन के लिये प्रबंध समिति का पुनर्गठन किया है। प्रबन्ध समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
संसदीय सचिव एवं प्रभारी सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग श्री भवानी सिंह राजावत प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा आयुक्त एवं शासन सचिव सूचना एवं जन संफ विभाग, राजस्थान जयपुर, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सचिव होग।
समिति में शासन उपसचिव वित्त(व्यय-२) विभाग, श्याम आचार्य, स्वतंत्रा पत्रकार (जयपुर), राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष ईशमधु तलवार, अध्यक्ष प्रेस क्लब, जयपुर वीरेन्द्र सिंह राठौड, डॉ. अजीत गुप्ता, अध्यक्ष राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, वीर सक्सेना स्वतंत्र पत्रकार, राजीव जैन अध्यक्ष जार, (जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राज.) पदम मेहता, अध्यक्ष राजस्थान समाचार पत्र संपादक कांन्फ्रेंस, आशुतोष शर्मा, संवाददाता राजस्थान पत्रिका, जयपुर, पृथ्वी राज रत्नू, सचिव, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर सदस्य होंगे।