बीकानेर, प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री सांवर लाल जाट, ने शुक्रवार को बीकानेर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को समय पर गुणवता के साथ पूर्ण करें। प्रभारी मंत्री के साथ संसदीय सचिव गोविंद मेघवाल और जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे।
सूरसागर के निरीक्षण के दौरान उन्हें बताया गया कि नियमित ३०० डम्पर के माध्यम से कचरा उठाया जा रहा है। सूर सागर की गहराई मुख्य सडक से करीब बीस फीट है। उसके बाद चिकनी मिट्टी, मुड्ड व बजरी की परत है। सूरसागर में गंदा पानी नहीं आए इसके लिए नगर परिषद के पास ५.४‘ व्यास का पाइप लाइन डाली गई है। पुरानी सिवरेज के स्थान को भी परिवर्तन किया जा रहा है। सूर सागर की सफाई, नई पाइप लाइन डालने, सीवरेज स्थानान्तरण करने और पुनः इसके वैभव को स्थापित करने के लिए करीब छह करोड रुपये व्यय करने प्रस्तावित है। प्रभारी मंत्राी ने नियमित सफाई कार्य में डम्परों की संख्या बढाने के निर्देश दिए। डम्पर बढने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
उन्होंने गजनेर रोड पर बन रहे ८०० मीटर के पुल का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने बताया कि पुल के मार्ग पर यातायात के भार को कम करने के लिए लालगढ से एक एप्रोच मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण के लिए टैंडर आमंत्रित कर लिए गए है। वर्तमान में पुल में कॉलम भरने आदि का कार्य चल रहा है। प्रभारी मंत्री ने औद्योगिक क्षेत्रा रानी बाजार में निर्माणाधीन बडी लाइन के वाशिंग सेंटर का भी अवलोकन किया। वे सूरज सिनेमा व डी.पी.एस. स्कूल परिसर के हॉल का भी अवलोकन किया। सूरज सिनेमा में दीपक पारीक ने सिनेमा की क्षमता, बैठने वालों की सुविधा के बारे में जानकारी दी।
प्रभारी मंत्री ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध पी.बी.एम. अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन कार्डिक सेंटर, जीरियाट्रिक सेंटर, मधुमेह सेंटर का अवलोकन किया। डा. वीर बहादुर, डा.डी.के. अग्रवाल ने जन सहभागिता के तहत बनने वाले इन निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मंत्रीजी ने इन कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिला प्रमुख प्रेम सुख सहारण, नंद किशोर सोलंकी सहित अनेक जन प्रतिनिधि व अधिकारी शामिल थे।