राजकीय शोक के कारण स्थापना दिवस के कार्यक्र्रम रद्द
9 Jul
2007
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, ९ जुलाई । पूर्व प्रधानमंत्री श्री चन्द्रशेखर के निधन पर राज्य सरकार ने पूरे राज्य में ८ जुलाई से १४ जुलाई तक राजकीय शोक की घोषणा की है । जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि इस दौरान जिले में जिन स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा इस दौरान कोई भी शासकीय मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाऐंगे । राजकीय शोक के कारण जिला स्थापना दिवस के सिलसिले में मंगलवार से प्रारम्भ होने वाले समस्त कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है । स्थापना दिवस पर १० जुलाई से १२ जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने थे लेकिन इन्हें अब रद्द कर दिया गया है ।
|