अधिसूचना जारी होने के साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना के अनुसार उपराष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित तारीखें तय की गई हैं। इनमें नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख २३ जुलाई, २००७, सोमवार नामांकन पत्रों की जांच की तारीख २४ जुलाई, २००७ मंगलवार, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख २६ जुलाई, २००७ बृहस्पतिवार, यदि जरूरी हुआ तो मतदान की तारीख १० अगस्त, २००७ शुक्रवार होगी। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव नियमावली १९७४ के नियम ३ के तहत रिटर्निंग अधिकारी ने अधिसूचित किया है कि। अभ्यर्थी या उसके प्रस्तावकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा नामनिर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी को कमरा नं० २९, भूतल संसद भवन, नई दिल्ली में उसके कार्यालय में या यदि वह अपरिवर्जनीय रूप से अनुपस्थति हो, तो सहायक रिटर्निंग अधिकारी को उक्त कार्यालय में २३ जुलाई, २००७ के किसी दिन लेकिन २३ जुलाई, २००७ के बाद नहीं, (सार्वजनिक अवकाश को छोडकर) पूर्वाह्न ११.०० बजे और अपराह्न ३.०० बजे के बीच सौंपे जा सकेंगे, हर एक नामनिर्देशन पत्र के साथ उस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली में अभ्यर्थी से सम्बद्ध प्रविष्टि की एक प्रमाणित प्रति लगाई जाएगी जिसमें अभ्यर्थी निर्वाचक के रूप में पंजीकृत है, हर अभ्यर्थी केवल पन्द्रह हजार रुपए की राशि जमा करेगा या जमा करवायेगा। यह रकम नामनिर्देशन पत्र प्रस्तुत करते समय रिटर्निंग अधिकारी के पास नकद जमा की जा सकेगी या भारतीय रिजर्व बैंक या किसी सरकारी खजाने में इससे पहले जमा की जा सकेगी। भारतीय रिजर्व बैंक अथवा सरकारी खजाने में राशि जमा कराने की दशा में ऐसी रसीद को, जिसमें यह दर्शाया गया हो कि उक्त राशि जमा कर दी गई है, नाम निर्देशन पत्र के साथ लगाया जाना आवयिक होगा, नामनिर्देशन पत्रों के प्रारूप पूर्वोक्त कार्यालय से पूर्वोक्त समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे, अधिनियम की धारा ५ख की उपधारा (४) के अधीन नामंजूर किए गए नामनिर्देशन पत्रों से भिन्न नामनिर्देशन पत्रों की जांच उपरोक्त कार्यालय, कमरा नं० २९, भूतल संसद भवन, नई दिल्ली में २४ जुलाई, २००७ को पूर्वाह्न ११.०० बजे की जाएगी, अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना अभ्यर्थी, या उसके प्रस्तावकों या समर्थकों में से किसी एक द्वारा, जो अभ्यर्थी द्वारा लिखित रूप से इस निमित्त प्राधिकृत किया गया हो, रिटर्निंग अधिकारी को, उपरोक्त पैरा (१) में विनिर्दिष्ट स्थान में २६ जुलाई, २००७ को अपराह्न तीन बजे से पहले प्रदत्त की जा सकेगी, चुनाव होने की स्थिति में मतदान, इन नियमों के अधीन नियत किए गए मतदान के स्थान में ाुक्रवार, १० अगस्त, २००७ को पूर्वाह्न १०,०० बजे से अपराह्न ५.०० बजे के बीच होगा। श् आयोग ने ६ जुलाई, २००७ को अलग से एक अधिसूचना जारी करके, राज्य सभा के महासचिव श्री योगेन्द्र नारायण को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी तथा राज्य सभा सचिवालय में अपर सचिव श्री एन.सी.जोशी और संयुक्त सचिव तथा वित्तीय सलाहकार श्री रविकान्त चोपडा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इन अधिसूचनाओं और रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना को राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों के सरकारी राजपत्रों में एक साथ प्रकाशित कराने की भी व्यवस्था की गई है।