हनुमानगढ, ९ जुलाई । जिला स्तरीय कृषि समिति की बैठक मंगलवार को सांय ३ बजे आयोजित होगी । जिला स्तरीय कृषि समिति व कृषि (तिलहन) विभाग के उपनिदेशक श्री वी.एस. नैण ने बताया कि उक्त बैठक जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर एवं जिला स्तरीय कृषि समिति की अध्यक्ष श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी । उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल, उत्पादन एवं उत्पादकता के लक्ष्यों का निर्धारण करने, बीज प्रतिस्थापन दर में वृद्धि करने के लिए रणनीति तैयार करने, फसल विविधीकरण , जैविक खेती, उद्यानिकी, हाईटेक एग्रीकल्चर व बारानी खेती पर चर्चा करने, आदानों की व्यवस्था जैसे खाद, बीज, उर्वरक, पौध संरक्षण रसायन, जिप्सम, गुण नियन्यत्रण व ऋण आदि सुनिश्चित करने पर चर्चा की जाएगी । साथ ही कृषि बीमा योजना व विभाग की अन्य योजनाओं का गुणात्मक व समयबद्ध कि्रयान्वयन करने पर चर्चा की जाएगी । इसके अलावा कृषक विस्तार कार्यक्रम एवं कृषक प्रशिक्षण , कृषि मेला, प्रर्दशनी, अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण आदि का गुणात्मक व समयबद्ध कि्रयान्वयन, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय और कृषि उपज मण्डियों में विपणन व्यवस्था, आत्मा , आर. डब्ल्यू,एस.आर.पी. के कि्रयान्वयन के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र व पशुपालन विभाग की गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी । उन्हने बैठक में समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति को अनिवार्य बताया है ।