हनुमानगढ, ९ जुलाई । विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुशीला चौधरी ने बताया कि उक्त कार्यशाला जिला कलेक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में जिला कलैक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रातः १० बजे से आयोजित की जाएगी । उन्होंन बताया कि बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रम व प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण व छोटा परिवार, पीएनडीटी एक्ट , जननी सुरक्षा योजना एवं आशा सहयोगिनी, पंचामृत एवं अनटाइड फण्ड आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी ।