हनुमानगढ, ९ जुलाई। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, स्वच्छकार एवं विकलांग वर्ग के शिक्षित युवक, युवतियों को स्वरोजगार के लिए उन्मुख करने के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण शीघ्र ही प्रारम्भ किया जाएगा । इन वर्गों के शिक्षित बेरोजगार एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक व युवतियां जिनकी आयु १८ वर्ष से कम न हो, सादे कागज पर निर्धारित प्रारूप में राजस्थान अनुसूचित जाति एवं जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड हनुमानगढ के कार्यालय में आवदेन कर सकते हैं । निगम के परियोजना प्रबंधक श्री जी.पी.जोरवाल ने बताया कि निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पात्रता, पाठ्क्रम, प्रशिक्षण संस्थानों की जानकारी तथा आवेदन पत्र के प्रारूप सम्बन्धी अन्य जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कलैक्ट्रेट परिसर के कमरा नं. २२० में स्थित निगम कार्यालय, हनुमानगढ से भी प्राप्त की जा सकती है ।