जयपुर, बौद्ध गुरू श्री दलाईलामा ने आज मंगलवार को अजमेर जिले के पुष्कर में प्रजापिता ब्रह्या मंदिर जाकर ब्रह्या जी के दर्शन किये और उनकी आरती उतारी। उन्होंने ब्रह्या मन्दिर के महन्त स्वामी लहरपुरी जी से भी भेंट की और उनका अपनी ओर से सम्मान किया।
ब्रह्या मन्दिर पहुंचने पर स्वामी लहरपुरी ने उनका माला पहनाकर अभिवादन किया तथा अपनी ओर से दुपट्टा ओढाकर सम्मान किया।
बौद्ध गुरू दलाईलामा मंगलवार को दोपहर अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर पहुंचे। बौद्ध गुरू ९ जुलाई को सुबह ३ बजे सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत करेंगे।