क्लेवेक्स इन्फोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर का उद्घाटन कल
9 Jul
2009
बीकानेर, क्लेवेक्स इन्फोसॉफ्ट सॉफ्टवेयर डवलपमेन्ट के माध्यम से उच्चस्तरीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाऐगा। सॉफ्टवेयर के क्रियेटिव डारेक्टर हिमांशु व्यास ने बताया कि हमारा उददेश्य उच्चस्तरीय तकनीकी शिक्षा को बहुत कम खर्च में शिक्षार्थियों को उपलब्ध करवाना हैं। छोटे शहरों के लोगो को कोई विशेष कोर्स करने के लिए बाहर जाना पडता हैं। जहां उनके फीस के नाम पर बहुत अधिक खर्च करना पडता हैं। आवास-निवास का खर्चा उठाना पडता हैं। लेकिन हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि कम खर्च में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाऐं। उमंग गोयल व मधुर व्यास ने बताया कि यहां पर चार प्रकार के कोर्स करवाऐं जाएगें। जिनमे ऐथिलिक हैकिग डाटा स्कैटरी, मोबाईल एपलीकेशन, मल्टीमीडिया डवलपमेंट व एडवांस वेब डवलपमेंट का कोर्स करवाऐं जाएगें। सौरभ मुख्य कार्यकारी अधिकारीए पुखराज प्रजापत मैनेजमेंट, डायरेक्टर हिमांशु व्यास ने बताया कि आगे चौदह कोर्स और सिखाऐं जाएगें। जिससे रोजगार मिलने में पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम. पी. पूनिया, विशिष्ट अतिथि जनार्दन कल्ला व डी. पी. पच्चीसीया होगें।
|