बीकानेर। नगर निगम बीकानेर व एनीमल केयर एंड वाइल्ड सोसायटी की ओर से एक ओर जहां आवारा कुतों से निजात मिलेगी तथा उनकी प्रजनन क्षमता पर नियंत्रण करके नागरिक राहत की सांस महसूस करेंगे। इस संबंध में नगर निगम बीकानेर के महापौर ने जानकारी दी कि बीकानेर जहां आवारा कुतों से लोगों के अंदर भय पैदा हो गया था वहां आये दिन बच्चों को काटने जैसी घटनाओं से आमजन भयभीत था नगर निगम के इस कदम से लोगों मुक्ति मिलेगी। उन्होंने जानकारी दी कि यह राजस्थान की पहली निगम होगी जो अपने खर्चे से आवारा कुतों की नसबंदी मादा एवं नर दोनों को रेबीज के टीके आदि लगाकर उन पर काबू पाया जायेगा शेष जिलों में ऐसी योजना स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस योजना के लिए नगर निगम ने 20 लाख रूपये का टेंडर स्वीकृत किया है इसमें प्रत्येक दिन 20 से 25 नर एवं मादा की नसबंदी व टीकाकरण किया जायेगा तथा कंपनी के द्वारा कुतों को पकडकर तीन दिन उपचार करने के बाद उनको अपने यथास्थान छोड दिया जायेगा। कुतों पर यह कार्यवाही के लिए ऑपरेशन थिएटर भी बनाया गया है। यह शहर से दूर सागर रोड रिडमलसर गांव में यह थिएटर बना है जिसका शुभारंभ नगर निगम के महापौर मकसूद अहमद द्वारा किया गया। थिएटर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। महापौर ने बताया कि अन्य जिलों की भांति बीकानेर शहर में भी स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आकर इस कार्य को सही अंजाम प्रदान करें।
Multimedia Contents Authoring Tool : Flying PopCorn 6 lets you produce splendid, yet refined, contents with multimedia materials (text, image, sound, video, animation, Flash, web document and database) with easy and convenient editing.