बीकानेर। बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत छोडों आंदोलन की वर्षगांठ पर गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए शहर कांग्रेस के महामंत्री अब्दुल मजीद खोखर ने गोष्ठी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का प्रयोग करते हुए आंदोलन के जरिये भारत को अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त करवाया साथ ही सभी कांग्रेसजनों को बापू के जीवन को आदर्श मानते हुए उनके बताये मार्ग पर चलना की प्रेरणा पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महामंत्री डॉ. गजेन्द्र सांखला ने कहा कि 1920 में अग्रेजों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर असहयोग आंदोलन की शुरूआत करते इस आंदोलन की नींव रखी तथा 1942 में भारत छोडों का नारा देते हुए आमजन को इस आंदोलन से जुडकर को भारत को स्वतंत्रा दिलवाई। गोष्ठी को अनेक कांग्रेसजनों ने संबोधित किया। गोष्ठी के बाद शहर कांगेस अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, नगर निगम महापौर मकसूद अहमद, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष डी.पी.पच्चीसिया ने कांग्रेस कार्यालय में बापू के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कर शहीदों को नमन किया तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र प्रेषित कर प्रो. वी.एस.व्यास कमेटी की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। उन्होंने पत्र में लिखा कि राज्य के संतुलित विकास के लिए बीकानेर में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की तथा वेटरनरी विश्वविद्यालय खोलने के लिए गहलोत आभार व्यक्त किया तथा लिखा कि मुख्यमंत्री बीकानेर के हितों की अनदेखी नहीं करेंगे तथा बीकानेर विश्वविद्यालय की दशा सुधारने, डूंगर महाविद्यालय, व एम.एस.महाविद्यालय को संघटक महाविद्यालय की श्रेणी में लाने की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल व्यास, वरिष्ठ कांग्रेसी रामचन्द्र स्वामी, सचिव राजकुमार किराडू, युवक कांग्रेस के संजय आचार्य, एडवोकेट कुंदन व्यास, मीडियासैल के नितिन व्यास, मुन्ना भादानी, हरि व्यास, प्रवक्ता बिट्ठल बिस्सा आदि वक्ताओं ने संबोधित किया।