बीकानेर। राजस्थान में मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रहा हरित राजस्थान अभियान के तहत समस्त राज्य में हरित क्रांति का आगाज किया जा रहा है। इसके चलते रविवार को बीकानेर से 9 किमी दूर उदयरामसर में गोचर भूमि पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उदयरामसर के सरपंच हेमंत सिंह यादव, जिला प्रमुख रामेश्वर डूडी द्वारा पौधरोपण हुआ। इस संबंध में सरपंच हेमंत सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि गोचर व अरोण भूमि की 260 बीघा भूमि पर पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। जल ग्रहण के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कृषि विश्वविद्यालय से 1 लाख रु के पौधे क्रय किये जा चुके हैं। पौधों की सारसंभाल के लिए गोचर भूमि के चारों ओर लोहे के कंटीले तारबंदी का कार्य चल रहा है जिससे की पौधों को आवारा पशुओं से निजात मिल सके। जबकि लक्ष्य 38 हजार पौधे लगाने का निश्चित है लेकिन अब तक 16 से 17 हजार पौधे लग चुके हैं जबकि 5 हजार पौधे नरेगा योजना के तहत लगाए गए हैं जिसका भुगतान पंचायत समिति द्वारा किया गया। सरपंच ने बताया कि अब तक कुल लागत साढे तीन लाख रु आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पौधों को जीवित रखने के लिए जल की आवश्यकता अधिक जररी है इसके लिए गोचर भूमि पर नलकूप खुदवाने की योजना प्रगति पर है अगर इसमें सरकार सहायता करे तो ठीक अन्यथा गांव के दानदातों के जरिये इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा जबकि गांव के दानदाताओं ने अब तक 27 लाख रु दान दे चुके हैं जिसके चलते उदयरामसर गांव को निर्मल ग्राम घोषित हुआ जो कि इस ग्राम के लिए उपलब्धि साबित हुई तथा इसके तहत राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार भी मिल चुका है। इस मौके पर इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सेवानिवृत मुख्य अभियंता दयाशंकर यादव, बालकिशन सुथार, सोहनलाल छींपा, रामचन्द्र सिंह यादव, बाबूलाल सिपानी, विनय कुमार कौडा उपस्थित थे।