बीकानेर, बीकानेर के ग्राम पंचायत तेजरासर के ग्राम बेलासर को ग्राम पंचायत में बदलने के लिए ग्राम बेलासर के ग्रामीणों ने बुधवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन से पूर्व ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष धरना दिया। धरने को सम्बोधित करते हुए करणी सेंना के पहलाद सिहं मार्शल ने बताया कि अगर जिला सांख्यिकीय के आकडो के अनुसार बेलासर को ग्राम पंचायत से मरहुम किया जा रहा है जो न्याय नहीं है। पंचायत नहीं बनी तो ग्राम की शिक्षा बेरोजगारी एवं अन्य राजकीय योजनाओं से वंचित रह सकता है। इस मौकें पर पार्षद विश्वजीत सिहं हरासर, गणेशदान बिठ्ठु, लक्ष्मीनारायण पारीक कई लोग थे। विश्वजीत सिहं ने कहा कि बेलासर गांव के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता है। जिसके कारण गांव में आज तक हिन्दी विषय का प्राथमिक विद्यालय नहीं है। भौगोलिक दृष्टि से ग्राम पंचायत तेजरासर व बेलासर की दूरी ६ किलोमिटर होने के कारण बेलासर के गांव के लोगों को मुख्यालय पर जाने में असुविधा होती है। तेजरासर ग्राम के गांव बेलासर को अलग से ग्राम पंचायत का दर्जा देकर गांव के विकास में भागीदारी करें।