बीकानेर, डाक विभाग की लापरवाही के कारण शहर में कमीशन खोर बेरोजगारों की जेब खुले आम काट रहे है। क्योकि डाकघरों में मिलने वाले पोस्टल असिस्टेंट की भर्ती के आवेदन पत्र स्टेशनरी की दूकानों पर तो मिल रहे है। लेकिन डाकघरों में आवेदन पत्र मांगने पर नहीं मिल रहे है। आवेदन की अंतिम तिथि १५ अक्टुबर होने के कारण बेरोजगारों की दुगुनी किमत देकर फार्म स्टेशनरी की दूकानों से खरीदने पड रहे है। डाक विभाग ने यह भर्ती मंडलवार अखिल भारतीय स्तर पर निकाली हुई है। आवेदकों की संख्या लाखों में होने के कारण आवेदन पत्रों का ब्लैक की जा रही है। जबकि फार्म पर यह वर्णित है कि केवल डाकघरों में ही उपलब्ध होगा। लेकिन ऐसा नहीं है डाकघरों की बजाय स्टेशनरी की दूकानों पर ही फार्म उपलब्ध हो रहे है। ऐसे में लगता है कि डाक कर्मियों व स्टेशनरी दूकानदारों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है। डाकघरों में फार्म का मुल्य २५ रूपये रखा गया है लेकिन स्टेशनरी वाले इसके ५० से ७० रूपए वसूल रहे न्युनतम है। इस फार्म की योग्यता बारहवीं कक्षा पास होने के कारण ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार आवेदन कर रहे है। फार्म उपलब्ध नहीं होने के पीछे विभाग का कहना है कि लोग एक से अधिक जगह से आवेदन कर रहे है इससे फार्म की मांग बढ गई है।