बीकानेर, राज्य सरकार द्वारा २३-२४ अक्टुबर को प्रस्तावित शैक्षिक सम्मेलन के स्थगन पर शैक्षिक क्षेत्रों में तीखी प्रतिकि्रयां हुई है। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रान्तीय वरिष्ट उपाध्यक्ष भंवर पुरोहित ने शिक्षक संगठनो को विश्वास में लिया, बिना एकाधिकार वार्दी तरीके से किये गये इस निर्णय को शिक्षकों तथा शिक्षार्थीयों के हितों के प्रतिकुल बताया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार को सम्मेलन स्थगन से पूर्व शिक्षक संगठनो को विश्वास में लेकर निर्णय करना चाहिए। जिला अध्यक्ष कैलाश सिहं पंवार ने सम्मेलन स्थगित पर सवालियां निशान लगाते हुए आगामी समय में निकाय चुनाव अर्द्धवार्षिक परिक्षा, पंचायत चुनाव को देखते हुए वर्तमान विधी को न्यासंगत बताया है। सुरेन्द्र भाटी ने शैक्षिक सम्मेलन स्थगित पर रोष प्रकट करते हुए शिक्षाविदो द्वारा निर्मित पंचाग के साथ खिलवाड कर पंचाग की प्रसांगिता पर सवालियां निशान लगाने पर राज्य सरकार की छवीं धुमिल करने की कोशिश की गई।