बीकानेर राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन का छठा आगार राष्टीय सम्मेलन केन्दीय बस अडें पर वरिष्ट नेता जीव राज सिंह राठौड की अध्यक्षता में हुआ । इस मौके पर प्रान्तीय महामंत्री किशन सिंह राठौड ने कहा कि परिवहन निगम रोडवेज घाटे में होने कि बात के रही है। परन्तु अवैध बसों के संचालन को रोकने में अब भी नाकाम है अगर निगम प्रशासन सरकार से अवैध बसों के संचालन को रोकने के लिए कडाई से दबाब डाले तो निश्चि रूप से रोडवेज की माली हालत सुधर जायेगी राठौड ने कहा कि रोडवेज कर्मी का लगातार शोषण किया जा रहा है न तो उन्हे ओवर टाईम दिया जा रहा है न ही वेतन विसंगतियो को दूर कर कार्मिको को लाभ दिया जा रहा है। सीटू महामंत्री अजीज भाटी ने कहा कि संगठन बार बार कर्मचारियों की मांगो को लेकर निगम प्रशासन व राज्य सरकार को चेता रहा लेकिन न तो निगम प्रशासन और न ही राज्य सरकार पर कार्मिकों की आवाज का कोई असर नही हो रहा है। यदि इन दोनो का यही रवैया रहा तो सीटू प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगे सम्मेलन में सचिव मोहर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वमदेव सिंह, किसन लाल द्यारणिया ने भी विचार रखे ।