बीकानेर -यूथ कांग्रेस अपराधिक छवि व संगीन अपराध करने वालों को सदस्यता प्रदान नही करेगा। जो सदस्य होगा वह साफ छवि वाला होगा । जिन्हे यूथ कांग्रेस के सदस्य चुनकर पदाधिकारी बनायेगे। पत्रकारो को जानकारी देते हुए राष्टीय महासचिव अमरिन्द्र सिंह राजा ने बताया कि महासचिव राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी पदाधिकारियों को चुनने की जो पहल की है उसके अच्छे परिणाम सामने आये है। आगामी दिनो में सदस्य अपने पदाधिकारियों को गुप्त मतदान से चुनेगे। राजा ने बताया की १८ से ३५ वर्ष के सदस्य चुनावी प्रकिया में भाग ले सकेगे। चार दिसम्बर तक चलने वाले सदस्यता अभियान में जितने भी सदस्य बनेगें उन्होने बताया कि जनवरी या फरवरी में चुनावी प्रकिया खत्म हो जायेगी इस चुनावी प्रकिया के सफल निष्पादन के लिए जौनल रिटर्निग ,प्रदेश जौनल रिटर्निग तथा चुनावी कमीशन का गठन किया जायेगे। जिसमे यूथ कांग्रेस के वरिष्ट सदस्यो की नियुक्ति की जायेगी। राजा ने बताया कि सदस्यों का एक आई डी नंबंर होगा जिसके आधार पर उसे कार्ड जारी कर सम्पूर्ण जानकारी कॉल सेन्टर में उपलब्ध रहेगी । जिले के जौनल रिटर्निग ऑफिसर मयूर चुडासना ने बताया कि सामान्य सदस्य के लिए १५ रू तथा अजा जजा व महिलाओं के लिए पांच रूप्ये सदस्यता शुल्क है। फार्म जमा करवाने के लिए आठों विधानसभा क्षैत्रो मे असम्बली इनरॉलमेन्ट ऑफिसर लगाये गये है इसमे बीकानेर के दो विधान सभा के पश्चिम विधान सभा के लिए राजकुमार किराडू,व पूर्व विधान सभा में शिव कुमार जाजडा, को लगाया गया है पत्रकार वार्ता मे दिलीप बांठिया ,संजय आचार्य, भी थे। कार्यकर्ताओं की बैठक ली - शहर कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अमरिन्द्र सिंह राजा ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव में बूथ पर डटकर पार्टी प्रत्याशियो के पक्ष में मतदान करवाने मे अपनी अहमृ भूमिका निभाएं । उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने युवा को प्रतिनिधित्व देने के लिए निकाय व पंचायत चुनावों में जो आरक्षण दिया है उससे ऐसा लगता है कि राहुल गांधी देश कि बागडोर युवाओं के हाथों में देखना चाहते है जिसके लिए उन्होने कांग्रेस के संगठनात्म चुनाव करवाने की पहल कि है। जिससे पार्टी को नई प्रतिभाओ के रूप में एक सशक्त टीम मिलेगी।