रामायण के बाद अब महाभारत एक बार फिर
10 Jan
2008
1986 में रामानंद सागर ने दूरदर्शन पर रामायण जैसा धारावाहिक शुरर कर टीवी की दुनिया में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। इसके बाद बीआर चोपड़ा महाभारत लेकर आए थे।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
अगर टीवी की दुनिया में सबकुछ ठीकठाक रहा तो छोटे परदे पर रामायण के बाद एक बार फिर महाभारत भी देखने को मिल सकती है। 1986 में रामानंद सागर ने दूरदर्शन पर रामायण जैसा धारावाहिक शुरर कर टीवी की दुनिया में कई कीर्तिमान स्थापित किए थे। इसके बाद बीआर चोपड़ा महाभारत लेकर आए थे। इन दोनों धारावाहिकों के बाद देश भर में लोगों में बातचीत से लेकर कामकाज और व्यवहार तक में परिवर्तन आ गया था। 21 जनवरी से शुरु होने जा रहे नए हिन्दी चैनल एनडीटीवी इमेजिन का नाम भले ही अंग्रेजी में हो मगर इसकी शुरुआत रामायण धारवाहिक से हो रही है।
इस चैनल पर रमायण का प्रसारण सोमवार से गुरुवार, रात 9.30 बजे होगा। इसका निर्माण रामानंद सागर द्वारा स्थापित कंपनी सागर आर्ट्स इंटरनेशनल द्वारा किया जा रहा है। यह रामायण स्वर्गीय रामानंद सागर के पोते शक्ति सागर के निर्देशन में बन रही है। लेकिन ताज़ा खबर यह है कि रामायण के साथ ही छोटे परदे पर महाभारत के आने की सुगबुगाहट शुरु हो गई है। नई महाभारत का निर्देशन चाणक्य जैसे ऐतिहासिक धारावाहिक के निर्देशक रहे डॉ. चन्द्रप्रकाश द्विवेदी करने वाले हैं। डॉ. द्विवेदी इन दिनों चिन्मय मिशन के लिए वेदों और उपनिषदों पर आधारित एक कार्यक्रम की पटकथा लिखने में व्यस्त हैं।
|