बीकानेर पीबीएम अस्पताल के मुर्दाघर में ऐसे नरभक्षी चूहों की फौज सक्रिय है, जो वहां रखी लाशों को कुतर डालते है, इस मामले को लेकर एक ताजा घटना आज प्रकाश में आयी है। घटना के अनुसार मुर्दाघर में दो दिन से रखी एक युवती की लाश को नरभक्षी चूहों ने कुतर डाला। बताया जाता है कि आरती खरे नामक इस युवती के फांसी लगाने के कारण मौत हो गई थी, जिसका शव पुलिस ने मुर्दाघर में रखवा दिया। आज जब मेडिकल बोर्ड की टीम लाश का पोस्टमार्टम करने मुर्दाघर पहुंची तो मृतका का मुंह और जांघे चूहों द्वारा कुतरी हुई थी। इस दौरान मौके पर मौजूद व्यास कॉलोनी थाने के पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्होंने लाश का पंचनामा तैयार कर लाश को मुर्दाघर में रखवाया था उस वक्त लाश सुरक्षित थी मगर आज देखा तो लाश चूहों द्वारा कुतरी हुई थी। बताया जाता है कि मुर्दाघर में नरभक्षी चूहों का आतंक लम्बे अरसे से जो अमूमन लाशों को कुतर डालते है पिछले दिनों इस नरभक्षी चूहों ने एक लाश की आंख ही कुतर डाली, जिससे मृतक की लाश खासी विभत्स हो गई। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों से जब इस संबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने भी स्वीकार किया कि मुर्दाघर में चूहों द्वारा लाशों को कुतरने की शिकायत मिल रही है और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिये उपाय किए जायेंगे।