पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों परकड़ी कार्रवाई करते हुए आज एक ऎतिहासिक फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफशर्मनाक हार की गाज मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान, विवादास्पद ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी औरविकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल समेत सात खिलाडियों पर गिरी है।पीसीबी ने मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। यूनुस केनेतृत्व में टीम ने इंग्लैंड में खेले गए 20-20 क्रिकेट विश्वकप का खिताब जीता था।इस अप्रत्याशित कदम के तहत पीसीबी ने तेज गेंदबाज राणा नावेद उल हसन और शोएब मलिकपर एक साल की पाबंदी लगाई है। नावेद और मलिक पर 20 लाख रूपए का जुर्माना भी ठोकागया है।