केंद्रीय रेल मंत्री द्वारा बीकानेर के लिए दिल्ली से रेल शुरू करने की घोषणा का स्वागत
नई दिल्ली, फ्रेन्ड्स ऑफ बीकानेर के दिल्ली में प्रमुख कुणाल ललानी और प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर तेलंग ने केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित की गई छह नई अतिरिक्त ट्रेन्स में बीकानेर के लिए भी दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस वाया सादुलपुर (सप्ताह मे दो सप्ताह में दो बार) को शामिल करने के निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दिल्ली से बीकानेर के लिए प्रतिदिन रेलगाडी की हमारी मांग को शीघ्र पूरा किया जाए और दिल्ली और बीकानेर के मध्य गेज परिवर्तन के कार्य को गति प्रदान करते हुए इसके निर्माण को प्राथमिकता से पूरा करवाया जाए।
उल्लेखनीय है कि फ्रेन्ड्स ऑफ बीकानेर द्वारा दिल्ली से बीकानेर के लिए रेल लाईन की सुविधा को बहाल करने के लिए दिल्ली के विभिन्न स्थान पर बडे-बडे होर्डिग्स लगवा कर केंद्रीय रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित किया था। इन होर्डिग्स पर विख्यात कार्टूनिस्ट सुधीर तेलंग के कार्टून्स उकेर कर मांग रखने का अनूठा तरीका अपनाया गया। इन होर्डिग्स की डिजाईन आशीष रेही ने तैयार की।