सर्वशिक्षा अभियान के लिये केन्द्रीय सहायता के वर्तमान में लागू फार्मूले को ही जारी रखा जाएः श्री तिवाडी khabar Regional Hindi Regional News, Regional Latest News, Regional Hindi News, Regional English News, Business News">
सर्वशिक्षा अभियान के लिये केन्द्रीय सहायता के वर्तमान में लागू फार्मूले को ही जारी रखा जाएः श्री तिवाडी Regional Hindi News : khabarexpress.com : The news portal of North India
नई दिल्ली, 10 अप्रेल। राजस्थान के शिक्षा मंत्राी श्री घनश्याम तिवाडी ने सर्वशिक्षा अभियान के लिये केन्द्रीय सहायता के वर्तमान में लागू किए जा रहे फार्मूले ७५ और २५ प्रतिशत को ही जारी रखने की पूरजोर मांग की है, जिसका अन्य राज्यों के शिक्षामंत्रिायों ने भी समर्थन किया।
श्री तिवाडी ने केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री अर्जुनसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को नई दिल्ली में शुरू हुए शिक्षा मंत्रिायों के दो दिन के सम्मेलन के प्रारंभ में यह मांग उठाई।
सम्मेलन में श्री अर्जुनसिंह के उद्घाटन भाषण के तुरंत बाद एजेंण्डा बिन्दूओं पर चर्चा प्रारंभ होने से पहले ही श्री तिवाडी ने श्री अर्जुनसिंह से आग्रह किया कि वे पहले यह स्पष्ट करावें कि सर्वशिक्षा अभियान में राज्यों के वर्तमान अंशदान २५ प्रतिशत और केन्द्रीय अंशदान ७५ प्रतिशत की व्यवस्था को जारी रखा जाएगा अथवा इस अनुपात को केन्द्र द्वारा पच्चास-पच्चास किया जा रहा है।
श्री तिवाडी ने कहा कि वर्तमान अनुपात ७५ः२५ प्रतिशत को यदि बदल कर ५०ः५० प्रतिशत कर दिया जायेगा तो सर्वशिक्षा अभियान को बहुत बडा धक्का लगेगा। उन्होंने श्री अर्जुनसिंह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सर्वशिक्षा अभियान को जो सफलता मिली है, उसे केन्द्र और राज्य के अंशदान को आधा-आधा करने पर आगे जारी रखना संभव नहीं हो सकेगा और राज्य सरकारें इस बोझ को सहन नहीं कर पायेगी।
श्री तिवाडी द्वारा उठाये गये इस मुद्दे के समर्थन में अन्य राज्यों के शिक्षा मंत्राी भी बोले और उन्होंने भी सर्वशिक्षा अभियान में राज्यों का अंशदान २५ प्रतिशत से अधिक नहीं किए जाने का अनुरोध किया।
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री अर्जुनसिंह ने श्री तिवाडी और अन्य शिक्षा मंत्रिायां द्वारा उठाये गये इस महत्वपूर्ण विषय पर कहा कि इस मामले में उनके मंत्राालय का वहीं मत है, जो कि राज्यों का है। सर्वशिक्षा अभियान की सफलता के लिए वे स्वयं भी वर्तमान अनुपात को ही जारी रखने के पक्ष में है।