जयपुर, खेल जगत एवं खेल सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए तेजी से अपनी पहचान बना रहे जयपुर को कॉमन वेल्थ एरिना पोलों के प्रतिष्ठित टूनार्मेंन्ट की मेजबानी मिल गई है। यह टूनार्मेंन्ट अक्टूबर के मध्य में जयपुर विकास प्राधिकरण की शूटिंग रेन्ज परिसर में स्थित एरिना पोलो मैदान पर आयोजित की जायेगी।
जे.डी.ए. आयुक्त डी.बी. गुप्ता ने लन्दन से दूरभाष पर कॉमन वेल्थ एरिना पोलो टुनार्मेंन्ट की मेजबानी मिलने की जानकारी दी। ऐशियन निशानेबाजी चैम्पियनशिप के बाद जयपुर को यह दूसरे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के टुनार्मेंन्ट आयोजित करने की स्वर्णिम उपलब्धि हासिल हुई है।
गौरतलब है कि भारतीय एरिना पोलो ऐसोशिएशन द्वारा इस अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के टूनार्मेन्ट की मेजबानी के लिए लन्दन में हरलिंगन पोलो ऐसोशियशन की बैठक में अपना प्रस्तुतीकरण ८ मई को दिया गया था। अन्य देशों के प्रस्तुतीकरण देखने के पश्चात लन्दन में शुक्रवार दोपहर १.३०, भारतीय समयानुसार सायं ६.३० बजे जयपुर को इस मेजबानी देने की विधिवत घोषणा की गई।
इस अवसर पर एसोशियेशन के मुखिया विशाल निहलानी, सुपरिचित पोलो खिलाडी कुलदीप सिंह गरचा के साथ जे.डी.ए. आयुक्त डी.बी. गुप्ता तथा एरिना कॉम्पलेक्स के सलाहकार अक्षय हाडा ने अपना प्रस्तुतीकरण दिया। इस प्रतिष्ठित टूनार्मेन्ट में भागीदारी के लिए वेस्टइंडीज, दक्षिण अफि्रका, पाकिस्तान, सिगांपुर तथा केन्या जैसे देश पहले ही अपनी इच्छा जता चुके है।
जेडीए आयुक्त डी.बी. गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री राजे के दूरगामी सोच एवं पहल से तैयार ओएसिस कॉम्पलेक्स में निशानेबाजी, तीरंदाजी तथा घुडसवारी जैसे खेलों के लिए मैदान बनाये गये है। यहीं पर ऐरिना पोलो का मैदान तथा अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बैंगलोर की सिमफुनिया एण्ड ग्राफिक्स कम्पनी ने घुडसवारी कॉम्पलैक्स का डिजाईन तैयार किया था। इसी में ऐरिना पोलो के लिए माकूल व्यवस्था की गई थी।
Cucusoft iPod Video Converter / DVD to iPod Converter Suite2006 is the easiest-to-use and fastest DVD to iPod converter software for Apple iPod Movie and iPod Video.