-मातृत्व फोल्डर का विमोचन-
श्रीगंगानगर, 10 मई। महालक्ष्मी एज्यूकेशन अनवायरनमेंटल रिसोर्स एसिसटेंट (मीरा एनजीओ संस्थान) ने पुरानी आबादी के वार्ड नं. 5 स्थित सामुदायिक केन्द्र में मदर्स डे मनाया। कार्यक्रम में काफी संख्या में माताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में रोचकता से खेल और अन्य गतिविधियों द्वारा इस दिवस की महिमा को बताया गया। मीरा एनजीओ संस्थान की सचिव मीरा शर्मा ने मां की महिमा एवं त्याग के बारे में बताते हुए कहा कि मां ममता की एक मूरत है, जो अपनों बच्चों को असीम प्यार करती हुई अपने बच्चों पर कोई भी संकट तक नहीं आने देती है।
मडर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षा व शिक्षा के जरूरी संसाधन निशुल्क देना एवं निर्धन एवं ग्रामीण महिलाओं को निशुल्क कढाई-बुनाई का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर स्वंय का कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि यह मेरा पहला प्रयास है और हर बार की तरह इस बार ये प्रयास रंग लायेगा।
मडर्स डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में मातृत्व शक्ति पोस्टर का विमोचन मीरा शर्मा ने किया तथा नीलम बावलिया, पूनम शर्मा, प्रियंका गोकलानी, सरोज वर्मा, किरण गौड, स्मिृत अरोडा ने भी अपने विचार रखें।