बांसवाडा,१० जुलाई / स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की बांसवाडा शाखा के ४८वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष में ११ जुलाई, बुधवार रात ८ बजे यहां प्लेजर आइलैण्ड में सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य प्रबंधक आशा मेहता ने बताया कि यह सेमीनार ’’बांसवाडा जिले के विकास में बैंकों की भूमिका‘‘ विषय पर रखा गया है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर के उप महाप्रबंधक एम. आई. ढोलकिया, जिला कलक्टर विकास एस. भाले, बैंक के चित्तौडगढ क्षेत्रीय सहायक महाप्रबंधक ए. एल. जैन, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश जायसवाल सहित प्रशासनिक व बैंकिंग अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसमें जिले के समग्र विकास में बैंक क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।