क्षतिग्रस्त आँगनवाडी केन्द्रों में न बिठाएं बच्चों को
10 Jul
2007
बच्चों की सुरक्षा रखने के निर्देश
बांसवाडा,१० जुलाई /महिला एवं बाल विकास परियोजना तलवाडा की परियोजना अधिकारी सुलोचना मुरावत ने परियोजना क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षकों से आँगनवाडी केन्द्रों में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त या संभावित क्षति वाले आंगनवाडी केन्द्रों में बच्चों को नहीं बिठाया जाए तथा बच्चों को अन्यत्र बिठाने के लिए स्थानीय सरपंच के सहयोग से अन्यत्र वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।
|