तलवाडा ब्लॉक की पंचायतो में विशेष ग्रामसभाएं
10 Jul
2007
बुधवार से, ६ अगस्त तक चलेंगी

बांसवाडा,१० जुलाई / बाल विकास परियोजना अंतर्गत ५५ ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन ११ जुलाई से ६ अगस्त तक किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलोचना मुरावत ने बताया कि ११ जुलाई को सागडोद, कडेलिया, सुन्दनपुर १२ जुलाई को पाडीकला, कुंडला व मसोटिया १३ जुलाई को सुरवानिया, केसरपुरा, कोहाला १६ जुलाई को सालिया, छोटी बदरेल, कुशलपुरा १७ जुलाई को सियापुर, देवगढ, १८ जुलाई को सामरिया, बोरखाबर, १९ जुलाई को झुपेल, खेडा वडलीपाडा, २० जुलाई को गणाऊ, बलवारा राजिया, २१ जुलाई को लिमथान, महेशपुरा, २३ जुलाई को नवागांव, नल्दा, २४ जुलाई को भापोर, छापरिया, २५ जुलाई को सेवना, वीरपुर २६ जुलाई को बडवी, झरनिया, २७ जुलाई को झांतला, बोरिया, २८ जुलाई तलवाडा, आबापुरा, ३० जुलाई को माकोद, सुरपुर, घलकिया, ३१ जुलाई को तेजपुर, निचलाघंटाला, देबलिया, १ अगस्त को बडगांव, उपला घंटाला, कूपडा, २ अगस्त को चिडियावासा, खेरडाबरा, टामटीया, ३ अगस्त को लोधा, कटियोर, भचडया, ४ अगस्त को ठीकरिया, बोरखेडा, गामडी और ६ अगस्त को बोरवट, चाचाकोटा व उमराई में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ग्राम सभाओं में आंगनवाडी के रिक्त पदों पर सहयोगिनी एवं सहायिका का चयन किया जाएगा। वह आवेदक जो रिक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते है स्वयं उपस्थित होकर आवेदन करे। विभागीय नियमानुसार योग्यता एवं वरीयता के आधार पर ग्रामसभा द्वारा चयन किया जाएगा।
|