कुशलगढ तहसील मुख्यालय पर सर्वाधिक १२३ मि.मी. वर्षा
10 Jul
2007
बांसवाडा,१० जुलाई/मंगलवार प्रातः आठ बजे समाप्त हुए पिछले २४ घण्टों में सबसे अधिक वर्षा तहसील मुख्यालय कुशलगढ में १२३ मि.मी. व सबसे कम वर्षा तहसील मुख्यालय गढी में १९ मि.मी. दर्ज की गई। बाढ नियत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के आधार पर तहसील मुख्यालय बांसवाडा में २२ मि.मी. ,तहसील मुख्यालय घाटोल में ४० मि.मी. ,तहसील मुख्यालय कुशलगढ में १२३ मि.मी. , तहसील मुख्यालय गढी में १९ मि.मी. तथा तहसील मुख्यालय बागीदौरा में ८९ मि. मी. वर्षा दर्ज की गई । बाढ नियत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के आधार पर माही बॉध पर अब तक की वर्षा ५२०.८० मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
|