www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
07 September 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


मम्मी की इच्छा थी कि एक दिन टीवी पर जरूर दिखाई दूँ : राजा हसन
10 Aug 2007

जी टीवी के प्रोग्राम सा रे गा मा पा के बारे में बताते हुए राजा ने कहा कि यह प्रोग्राम वास्तव में एक टेलेन्ट हट है और इस तरह के प्रोग्रामों से नई नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है। सा रे गा मा पा के बारे में राजा ने कहा कि कुणाल गांजेवाला, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, विशाल शेखर जैसे कलाकार इस प्रोग्राम से निकले हैं और इस प्रोग्राम ने यह साबित कर दिया है कि यह एक रियल टेलेंट हट है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Pelagian's e-Dictionary : Hindi to English and Enlgish Dictionary

जी टीवी के प्रोग्राम सा रे गा मा पा के प्रतिभागी व बीकानेर निवासी राजा हसन आज बीकानेर के होटल बसंत विहार पैलेस में पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकारों से रूबरू हुए राजा हसन पूरी तरह से पेशेवर गायक कलाकार की तरह जबाब दे रहे थे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहने की कोशिश करते राजा ने बीकानेर के प्यार व दुलार को यादगार बताया।

राजा हसन ने बताया कि बचपन से पढाई में मन नहीं लगता था और आठवीं कक्षा के बाद पूरी तरह से अपना ध्यान संगीत की तरफ लगा दिया। अपने पिता रफीक सागर को अपना गुरू बताते हुए राजा हसन ने कहा कि गाना गाने की प्रेरणा अपने पापा से ही मिली और आज भी मैं अपने पापा की नकल करता ह। राजा हसन ने यह भी बताया कि बचपन में जब अपने पापा को गाते हुए देखता था तो इच्छा होती थी कि वो भी गाए और एक दिन राजा की मम्मी ने राजा को कहा कि एक दिन तूझे इस चार खानों वाले बक्से में (टी वी में) आना है और बकौल राजा उसने उसी दिन तय कर लिया कि उसे अपनी मम्मी का सपना पूरा करना है और आज जब वह टीवी पर सा रे गा मा पा में गाना गाता है तो उसे आपार खुशी होती है।

बीकानेर की जनता और पूरे देश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए राजा ने कहा कि जनता ने जो प्यार व सम्मान दिया है उसका वह हमेशा आभारी रहेगा। राजा ने बताया कि जब वह बीकानेर आया और आपार जन समूह देखा तो उसका दिल भर आया और इतना प्यार देखकर लगा कि वास्तव में जनता ने उसे जीरो से हिरो बना दिया है। राजा ने बताया कि अब आने वाले समय में भी उसका सारा दारोमदार जनता पर है और राजा ने उम्मीद जताई कि जनता का यह प्यार उसे इसी तरह मिलता रहेगा।

राजा ने अपने पाकिस्तानी गायकों के साथ गाना गाने का अनुभव बताते हुए कहा कि राजनीति और संगीत अलग अलग है और संगीत की दुनिया में पूरा संसार ही एक है और उसमें किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं है। राजा ने कहा कि पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने भारत में काफी इज्जत और शोहरत पायी इसी तरह पाकिस्तान के हर घर में भारत की फिल्में देखी जाती है और सोनू निगम को काफी पसंद किया जाता है।

जी टीवी के प्रोग्राम सा रे गा मा पा के बारे में बताते हुए राजा ने कहा कि यह प्रोग्राम वास्तव में एक टेलेन्ट हट है और इस तरह के प्रोग्रामों से नई नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है। सा रे गा मा पा के बारे में राजा ने कहा कि कुणाल गांजेवाला, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल, विशाल शेखर जैसे कलाकार इस प्रोग्राम से निकले हैं और इस प्रोग्राम ने यह साबित कर दिया है कि यह एक रियल टेलेंट हट है।

हिमेश रेशमिया, इस्माइल दरबार, विशाल शेखर को अपना पसंदीदा संगीतकार व कलाकार बताते हुए राजा ने बताया कि उसकी इच्छा है कि वह एक दिन ए आर रहमान के निर्देशन में गाना गाए।

राजा ने बताया कि उसकी सबसे बडी विशेषता यह है कि वह राजस्थान की सुरीली मिट्टी का जाया जन्मा है और इसी लिए सुरीला गायक है। साफ दिल से राजा ने स्वीकार किया कि उसे आज भी खरज (नीचे सुर में गाना) गाने में परेशानी होती है और वह उचा गाने में काफी सरलता अनुभव करता है।

राजा ने बताया कि उसके जीवन का सबसे यादगार क्षण वह था जब उसने गाना गाया और इस्माइल दरबार, हिमेश रेशमिया, विशाल जैसे संगीतकारों ने उसका कोरस गाया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

first of all"All the Best" RAJA.you r really a gr8 singer. plz do ur best and dont care about the votes.b-coz victory depends on god and karma...And allah and we both r wid you.so keep it up...bikaner de puttar", Rani (11/08/2007 23:45:01)


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela